न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में खौफनाक वारदात, भारतीय युवती की हत्या, शक के घेरे में एक्स बॉयफ्रेंड

अमेरिका में भारतीय युवती निकिता गोदिशाला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। शव एक्स बॉयफ्रेंड के अपार्टमेंट में मिला, जबकि आरोपी के भारत फरार होने का शक है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 05 Jan 2026 9:53:35

अमेरिका में खौफनाक वारदात, भारतीय युवती की हत्या, शक के घेरे में एक्स बॉयफ्रेंड

अमेरिका में नए साल से ठीक पहले एक भारतीय युवती की रहस्यमय गुमशुदगी का मामला अब सनसनीखेज हत्या में बदल गया है। मैरीलैंड के एलिकॉट सिटी में रहने वाली 27 वर्षीय निकिता गोदिशाला अपने पूर्व प्रेमी के अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि निकिता के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि इस जघन्य वारदात को उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने ही अंजाम दिया है। निकिता पेशे से डेटा और स्ट्रैटेजी एनालिस्ट थीं।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निकिता को आखिरी बार नए साल से ठीक पहले देखा गया था। इसके बाद वह अपने पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा के मैरीलैंड स्थित अपार्टमेंट में मृत अवस्था में मिलीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मौके की जांच से पता चला है कि उन पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया गया था। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे अर्जुन शर्मा का ही हाथ है, जो घटना के बाद भारत फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने वारंट भी जारी कर दिया है।

क्या हत्या के बाद खुद पुलिस पहुंचा आरोपी?

इस मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब रिपोर्ट में बताया गया कि अर्जुन शर्मा खुद 2 जनवरी को पुलिस के पास पहुंचा और निकिता के लापता होने की जानकारी दी। उसने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस को बताया कि उसने निकिता को आखिरी बार 31 दिसंबर को अपने अपार्टमेंट में देखा था। शिकायत के आधार पर जब पुलिस ने 3 जनवरी को अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट की तलाशी ली, तो वहां निकिता का शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर कई गहरे जख्म पाए गए।

वारदात के बाद भारत फरार होने का आरोप

पुलिस का दावा है कि हत्या को अंजाम देने के बाद अर्जुन शर्मा अमेरिका छोड़कर भारत चला गया। अधिकारियों के मुताबिक, जिस दिन वह निकिता के लापता होने की शिकायत दर्ज कराने गया था, उसी दिन उसने देश से बाहर जाने की योजना भी बना ली थी। जांच एजेंसियों का कहना है कि निकिता की हत्या 31 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे की गई थी। हालांकि, इस खौफनाक वारदात के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

इस पूरे मामले पर भारतीय दूतावास की ओर से बयान जारी किया गया है। दूतावास ने कहा है कि वह निकिता के परिवार के लगातार संपर्क में है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह घटना अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय के बीच भी गहरी चिंता और आक्रोश का विषय बन गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी