न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्लाइट में भारतीय मूल का युवक हुआ बेकाबू, मारपीट के बाद अमेरिका में गिरफ्तार, VIDEO ने मचाया सोशल मीडिया पर हंगामा

फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट में भारतीय मूल के ईशान शर्मा ने एक सहयात्री से की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। अमेरिका में गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया। घटना ने फ्लाइट सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर बहस छेड़ दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Jul 2025 12:15:39

फ्लाइट में भारतीय मूल का युवक हुआ बेकाबू, मारपीट के बाद अमेरिका में गिरफ्तार, VIDEO ने मचाया सोशल मीडिया पर हंगामा

अमेरिका से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें भारतीय मूल के ईशान शर्मा को फ्लाइट के अंदर एक अन्य यात्री से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 30 जून को फिलाडेल्फिया से मियामी जा रही फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट में हुई, जिसने ना सिर्फ अन्य यात्रियों को डरा दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी भारी बहस छेड़ दी। एक वायरल वीडियो में ईशान शर्मा और एक अन्य यात्री कियानू इवांस के बीच ज़बरदस्त हाथापाई देखी जा सकती है। जहां कुछ यात्री उन्हें शांत कराने की कोशिश करते दिखे, वहीं कई यात्री उस पल को लेकर अब भी सदमे में हैं।

बिना उकसावे के गला पकड़ लिया

इवांस का कहना है कि वह जब वॉशरूम से लौटे, तो ईशान ने अचानक उनका गला दबोच लिया। उन्होंने बताया, “वो एक अजीब डरावनी हंसी हंस रहा था और कह रहा था – ‘तू एक नश्वर प्राणी है, अगर मुझे चुनौती दी तो तेरी मौत तय है।’” यह बयान सुनकर सहयात्रियों की रूह कांप गई। इवांस ने पहले ही फ्लाइट अटेंडेंट्स को इस व्यवहार के बारे में चेतावनी दी थी, लेकिन जब उन्होंने असिस्टेंस बटन दबाया, तब तक मामला काबू से बाहर हो चुका था। इवांस के मुताबिक, “वो मेरी आंखों में आंखें डालकर घूर रहा था, और फिर अचानक उसने हमला बोल दिया। फ्लाइट में सीमित जगह थी, मैं या तो लड़ता या खुद को बचाता — और मैंने खुद को बचाना चुना।”

फ्लाइट लैंड होते ही गिरफ्तारी

जैसे ही फ्लाइट मियामी एयरपोर्ट पर उतरी, ईशान शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ है और कोर्ट ने उन्हें $500 की जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। मंगलवार को कोर्ट में पेशी के दौरान ईशान के वकील ने कहा कि उनका मुवक्किल उस समय ध्यान (मेडिटेशन) कर रहा था और पीछे बैठे यात्री को यह असहज लगा, जिससे झगड़ा शुरू हो गया। वकील ने तर्क दिया, “मेरे मुवक्किल का धार्मिक विश्वास है, जिसमें वह फ्लाइट में भी ध्यान करता है। दुर्भाग्यवश, पीछे बैठे यात्री को यह अनुभव परेशान करने वाला लगा।”

सोशल मीडिया पर बहस तेज, फ्लाइट सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है, जिसमें दोनों यात्रियों के बीच की गंभीर लड़ाई साफ देखी जा सकती है। लोगों की राय इस पर बंटी हुई है — कुछ इसे मानसिक स्वास्थ्य से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे फ्लाइट सेफ्टी में बड़ी लापरवाही मान रहे हैं। फ्रंटियर एयरलाइंस ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो ईशान शर्मा को उनकी उड़ानों से बैन किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका