न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को झटका, फिलहाल टल सकती है ट्रंप टीम की भारत यात्रा

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बड़ा झटका लगा है। 25 अगस्त से होने वाली वार्ता से पहले ट्रंप टीम की भारत यात्रा टल सकती है। अमेरिकी प्रशासन ने भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाने का फैसला भी किया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 8:48:07

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को झटका, फिलहाल टल सकती है ट्रंप टीम की भारत यात्रा

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौता (Bilateral Trade Agreement – BTA) एक बार फिर अटकता दिख रहा है। 25 अगस्त से शुरू होने वाली वार्ता को लेकर अब अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा को आगे की तारीख तक स्थगित किया जा सकता है। अब तक पांच राउंड की वार्ता पूरी हो चुकी है और छठे दौर की बातचीत 25 से 29 अगस्त के बीच भारत में होनी थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि यह संभावना प्रबल है कि अमेरिकी टीम का शेड्यूल रीशेड्यूल किया जाएगा। बैठक के स्थगित होने को लेकर कोई आधिकारिक कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है। हालांकि, यह घटनाक्रम उस वक्त और अहम हो जाता है जब अमेरिका ने भारतीय निर्यातित वस्तुओं पर 50% तक का भारी शुल्क लगाने का ऐलान किया है।

पुतिन-ट्रंप मुलाकात का पड़ रहा है असर?

अमेरिकी टीम की भारत यात्रा टलने की खबर ठीक उसी समय आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अलास्का में मुलाकात की। हालांकि यह बैठक युद्ध को लेकर किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। पुतिन ने मास्को में अगली मीटिंग के लिए ट्रंप को न्योता दिया, जबकि ट्रंप ने क्रमिक युद्धविराम की बजाय सीधे शांति वार्ता का पक्ष लिया।

जानकारों का मानना है कि भारत और रूस के बीच ऊर्जा व रक्षा संबंध अमेरिका की चिंता का बड़ा कारण बने हुए हैं। यही वजह है कि पहले से चल रहे टैरिफ विवाद में और तनाव बढ़ रहा है। अमेरिका लगातार इस मुद्दे को व्यापार वार्ताओं से जोड़ने की कोशिश कर रहा है।

भारत पर ट्रंप के 50% टैरिफ का मतलब क्या है?

ट्रंप प्रशासन ने भारत से अमेरिका पहुंचने वाले उत्पादों पर 50% तक आयात शुल्क लगाने की घोषणा कर दी है। इस भारी-भरकम टैक्स को दो चरणों में लागू किया जा रहा है। पहली किस्त के तहत 25% शुल्क 7 अगस्त से लागू हो चुका है और दूसरी किस्त 27 अगस्त से लागू होगी। अमेरिका का तर्क है कि रूस से भारत द्वारा कच्चा तेल खरीदने की वजह से यह सख्त कदम उठाना पड़ा।

रिपोर्टों की मानें तो अमेरिका भारत से कृषि और डेयरी क्षेत्र के बाजारों को अपने लिए खोलने का दबाव बना रहा है। ये ऐसे सेक्टर हैं जिनसे सीधे तौर पर छोटे और सीमांत किसान जुड़े हुए हैं। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि अगर इन क्षेत्रों में समझौता किया गया तो लाखों किसानों की आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा। यही कारण है कि नई दिल्ली इन मामलों में अब तक बेहद सतर्क रुख अपनाए हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया