न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने ही नागरिकों पर बम बरसाने से फुर्सत मिले तो अर्थव्यवस्था पर ध्यान दे… UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान को अपने ही नागरिकों पर बम बरसाने से फुर्सत मिले तो अर्थव्यवस्था और मानवाधिकार सुधार पर ध्यान देना चाहिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Sept 2025 08:17:43

अपने ही नागरिकों पर बम बरसाने से फुर्सत मिले तो अर्थव्यवस्था पर ध्यान दे… UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के मंच पर भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। भारत ने पाकिस्तान के भारत-विरोधी और भड़काऊ बयानों को कटघरे में खड़ा करते हुए साफ कहा कि इस तरह के बयान केवल मंच का दुरुपयोग हैं। भारतीय प्रतिनिधिमंडल की ओर से काउंसलर क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए कहा कि इस्लामाबाद को पहले अपनी वेंटिलेटर पर पड़ी अर्थव्यवस्था और तबाह होती राजनीति को संभालने की ज़रूरत है।

पाकिस्तान पर भारत का तीखा वार

क्षितिज त्यागी ने परिषद के 60वें सत्र में बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाकर अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि पाकिस्तानी प्रतिनिधि मंडल को भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय अपनी हकीकत पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान की पहली प्राथमिकता अपनी लाइफ़ सपोर्ट पर खड़ी अर्थव्यवस्था को बचाना और सेना के शिकंजे में कैद राजनीति को दुरुस्त करना होना चाहिए। साथ ही, उसे अपने ही देश में मानवाधिकार उल्लंघन के कलंक को मिटाने पर गंभीरता से काम करना चाहिए।

खैबर पख्तूनख्वा हमले का मुद्दा उठा

भारत ने पाकिस्तान की सेना की करतूतों का भी जिक्र किया। हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी वायुसेना की कार्रवाई में लगभग 30 निर्दोष लोगों की मौत हो गई। इस घटना का हवाला देते हुए त्यागी ने सवाल उठाया कि जो देश अपने ही नागरिकों पर बम गिराने से बाज़ नहीं आता, उसे दूसरों को उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पाकिस्तान तभी अपनी अर्थव्यवस्था और राजनीति को सुधार पाएगा जब उसे आतंक फैलाने और आतंकी संगठनों को शरण देने से फुर्सत मिले।

भारत ने दिया साफ संदेश

भारतीय काउंसलर ने आगे कहा कि पाकिस्तान को सबसे पहले अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र को खाली करना चाहिए और अपने घर को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। आतंकवाद को पनाह देने और हिंसा फैलाने से उसके हालात और बदतर ही होंगे।

परिषद से भारत की अपील

क्षितिज त्यागी ने अपने संबोधन में परिषद की भूमिका पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि UNHRC को सभी देशों के साथ समान, निष्पक्ष और संतुलित रवैया अपनाना चाहिए। यह मंच किसी एक राष्ट्र को निशाना बनाने या किसी पक्ष को बढ़ावा देने का स्थान नहीं है। उन्होंने चिंता जताई कि परिषद के भीतर कुछ मामलों में दोहरे मापदंड देखने को मिल रहे हैं, जो इसके वास्तविक उद्देश्य – सहयोग और एकजुटता – को कमजोर करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तरबूज या खाने में नहीं मिला जहर, फिर भी मुंबई में 4 मौतों का रहस्य बरकरार, FDA रिपोर्ट ने बढ़ाई उलझन
तरबूज या खाने में नहीं मिला जहर, फिर भी मुंबई में 4 मौतों का रहस्य बरकरार, FDA रिपोर्ट ने बढ़ाई उलझन
दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगा लगाम, फीस वसूली को लेकर DoE ने जारी किए सख्त निर्देश
दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगा लगाम, फीस वसूली को लेकर DoE ने जारी किए सख्त निर्देश
TMC को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, बंगाल काउंटिंग में केंद्रीय कर्मियों की तैनाती पर चुनाव आयोग का फैसला बरकरार
TMC को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, बंगाल काउंटिंग में केंद्रीय कर्मियों की तैनाती पर चुनाव आयोग का फैसला बरकरार
राजा रघुवंशी मर्डर केस: इंदौर शिफ्ट होने की तैयारी में सोनम, जमानत के बाद नई रणनीति पर चर्चा तेज
राजा रघुवंशी मर्डर केस: इंदौर शिफ्ट होने की तैयारी में सोनम, जमानत के बाद नई रणनीति पर चर्चा तेज
आपके फोन में अचानक बजा सायरन? घबराने की जरूरत नहीं, सरकार का आपदा अलर्ट सिस्टम टेस्ट हुआ सक्रिय
आपके फोन में अचानक बजा सायरन? घबराने की जरूरत नहीं, सरकार का आपदा अलर्ट सिस्टम टेस्ट हुआ सक्रिय
कानपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े डंपर से टकराया तेज रफ्तार मौरंग लदा डंपर, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
कानपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े डंपर से टकराया तेज रफ्तार मौरंग लदा डंपर, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
ममूटी-मोहनलाल की ‘पैट्रियट’ ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन बनाए चार बड़े रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग कलेक्शन
ममूटी-मोहनलाल की ‘पैट्रियट’ ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन बनाए चार बड़े रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग कलेक्शन
शनि जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग, चार राशियों के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव
शनि जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग, चार राशियों के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव
UP कोर्ट का बड़ा आदेश: 12 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती को समन
UP कोर्ट का बड़ा आदेश: 12 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती को समन
‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, प्रभास की ‘द राजा साब’ को दी टक्कर, 2026 की टॉप 5 फिल्मों में बनाई ज
‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, प्रभास की ‘द राजा साब’ को दी टक्कर, 2026 की टॉप 5 फिल्मों में बनाई ज
बोतल से आने लगी है बदबू? जानिए आसान सफाई का तरीका, कुछ ही मिनटों में फिर से चमक उठेगी बोतल
बोतल से आने लगी है बदबू? जानिए आसान सफाई का तरीका, कुछ ही मिनटों में फिर से चमक उठेगी बोतल
वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद जेमिसन का जोश पड़ा भारी, BCCI ने लगाई फटकार, मिला डिमेरिट पॉइंट
वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद जेमिसन का जोश पड़ा भारी, BCCI ने लगाई फटकार, मिला डिमेरिट पॉइंट
चाय पीने का सही समय क्या है? जानिए किस टाइम को कहा जाता है इसका ‘गोल्डन आवर’
चाय पीने का सही समय क्या है? जानिए किस टाइम को कहा जाता है इसका ‘गोल्डन आवर’
पीले दांतों से छुटकारा पाने का आसान घरेलू उपाय: मुस्कान को बनाएं और भी चमकदार
पीले दांतों से छुटकारा पाने का आसान घरेलू उपाय: मुस्कान को बनाएं और भी चमकदार