न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'नाटक करने से सच नहीं दबेगा', भारत ने UNGA में पाक की खोली पोल, आतंकवाद पर किया बड़ा हमला

भारत ने UNGA में पाकिस्तान को आतंकवाद पर कड़ी चेतावनी दी। शहबाज शरीफ के दावों पर भारत ने पलटवार करते हुए कहा कि झूठ और ड्रामेबाजी से सच नहीं छिप सकता। ऑपरेशन सिंदूर और आतंकियों के महिमामंडन को लेकर भारत ने पाकिस्तान की पोल खोली।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Sep 2025 8:41:40

'नाटक करने से सच नहीं दबेगा', भारत ने UNGA में पाक की खोली पोल, आतंकवाद पर किया बड़ा हमला

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। भारत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पाकिस्तान दुनिया को गुमराह करने के लिए झूठ और दिखावा कर सकता है, लेकिन हकीकत नहीं बदल सकती। भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने कहा – “महोदय, आज सुबह इस सभा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की ओर से एक और बेतुका नाटक देखा। उन्होंने आतंकवाद को फिर से महिमामंडित किया, जो उनकी विदेश नीति का मुख्य आधार रहा है। किंतु, कोई भी ड्रामा और झूठ असलियत को नहीं छिपा सकता।”

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र और पाक के दावे

अपने संबोधन में शरीफ ने 80वें सत्र की सामान्य बहस के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मई में हुए चार दिन के संघर्ष में पाकिस्तान ने भारत के सात लड़ाकू विमानों को नुकसान पहुँचाया। जबकि भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह पहले ही साफ कर चुके हैं कि इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान के पाँच फाइटर जेट और एक बड़े विमान को मार गिराया था।

पेटल गहलोत ने सभा को याद दिलाया कि पाकिस्तान ने 25 अप्रैल को सुरक्षा परिषद की बैठक में जम्मू-कश्मीर में हुए नरसंहार के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट को बचाने की कोशिश की थी। भारत ने 7 मई को पहलगाम आतंकी हमले की प्रतिक्रिया में ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत कर पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ढांचों पर सटीक प्रहार किया।

आतंकियों को सम्मान देने पर भारत का सवाल

भारत की ओर से गहलोत ने कहा – “एक तस्वीर हजार शब्दों से अधिक असरदार होती है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय बलों ने बहावलपुर और मुरिदके में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। इन हमलों में मारे गए आतंकियों की तस्वीरें सबके सामने आईं। इसके बावजूद पाकिस्तानी नेतृत्व और सैन्य अधिकारी खुलेआम इन कुख्यात आतंकियों को सम्मान देते और श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे। ऐसे में क्या उनकी नीयत पर कोई शक रह जाता है?”

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हालिया संघर्ष का भी ग़लत ब्यौरा पेश कर रहे हैं। हकीकत यह है कि 9 मई तक पाकिस्तान भारत पर और हमले की धमकियाँ दे रहा था, लेकिन 10 मई को वही पाकिस्तानी सेना भारत से युद्ध रोकने की गुहार लगाने लगी।

ओसामा बिन लादेन पर घेरा

पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में घेरते हुए कहा – “एक ऐसा देश जो दशकों से आतंकवाद को पालता-पोसता आया हो, उसे इस तरह के हास्यास्पद दावे करने में कोई झिझक नहीं है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन को दस साल से अधिक समय तक अपने यहाँ सुरक्षित पनाह दी, जब पूरी दुनिया आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ रही थी। यहाँ तक कि उनके अपने मंत्री भी स्वीकार चुके हैं कि उन्होंने लंबे समय तक आतंकी शिविर चलाए। इसलिए यह आश्चर्यजनक नहीं है कि अब वही दोहराव प्रधानमंत्री स्तर तक पहुँच चुका है।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब