न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाक तनाव पर बोले ट्रंप - मुझे लगता है, 5 विमान मार गिराए गए होंगे, व्यापार को बनाया हथियार

भारत-पाक तनाव पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: कहा- हालात बेहद गंभीर थे, 5 विमान गिराए गए होंगे। व्यापार को हथियार बनाकर परमाणु युद्ध को रोका।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Jul 2025 9:00:21

भारत-पाक तनाव पर बोले ट्रंप - मुझे लगता है, 5 विमान मार गिराए गए होंगे, व्यापार को बनाया हथियार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच जंग को रुकवाने में अहम भूमिका निभाई थी। शनिवार को दिए एक बयान में ट्रंप ने दावा किया, "दोनों देशों के बीच हालात काफी गंभीर हो गए थे। ये दो परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की ओर बढ़ रहे थे। उस वक़्त विमान भी निशाना बनाए जा रहे थे।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि करीब 5 विमान गिराए गए होंगे।" ट्रंप का यह दावा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने व्यापार समझौते को एक हथियार की तरह इस्तेमाल करते हुए इस संकट को टाल दिया।

ट्रंप ने अपने अंदाज़ में कहा, "हमने कई युद्धों को रुकवाने में सफलता हासिल की है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तेज़ी से बढ़ रहा था और यह और गंभीर हो सकता था।" उन्होंने बताया कि अमेरिका ने व्यापार को एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया। ट्रंप ने कहा, "हमने साफ कहा कि अगर आप हथियारों, खासतौर पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेंगे, तो हम आपसे व्यापार नहीं करेंगे।"

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी ट्रंप ने अपनी भूमिका को अहम बताया। उन्होंने कहा कि ईरान को रोकने में भी उन्होंने निर्णायक कदम उठाए।

पहले भी कर चुके हैं ऐसा दावा

ट्रंप इससे पहले भी भारत-पाकिस्तान तनाव को व्यापार के ज़रिए कम करने का दावा कर चुके हैं। सोमवार को उन्होंने ओवल ऑफिस में नाटो महासचिव मार्क रूटे से बातचीत के दौरान कहा था कि "अगर हमने उस समय हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो भारत और पाकिस्तान के बीच एक हफ्ते के भीतर परमाणु युद्ध छिड़ सकता था।"

उन्होंने कहा, "हालात काफी बिगड़ चुके थे। लेकिन हमने साफ कह दिया कि जब तक आप इस मुद्दे को हल नहीं करते, हम आपके साथ व्यापार पर बात नहीं करेंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?