न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘इंडिया वापस जाओ…’ कहकर ब्रिटेन में भारतीय मूल की युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने बताया नस्लीय हमला

ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला के साथ नस्लीय टिप्पणी और दुष्कर्म की घटना सामने आई। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज जारी की और जनता से मदद की अपील की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Oct 2025 9:15:39

‘इंडिया वापस जाओ…’ कहकर ब्रिटेन में भारतीय मूल की युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने बताया नस्लीय हमला

ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ते हमलों की एक और दर्दनाक खबर सामने आई है। उत्तर इंग्लैंड में एक भारतीय मूल की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना की सूचना वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस को शनिवार शाम मिली। यह हमला “नस्लीय रूप से प्रेरित” माना जा रहा है।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज जारी की है और जनता से मदद की अपील की है। डिटेक्टिव सुपरिटेंडेंट रोनन टायरर ने बताया कि यह हमला अब तक देखे गए सबसे भयानक मामलों में से एक है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द हिरासत में लिया जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि जांच के लिए पुलिस टीम सभी सबूत इकट्ठा कर रही है और संदिग्ध की प्रॉफाइल तैयार की जा रही है। साथ ही, पुलिस उन सभी लोगों से संपर्क करना चाहती है जिन्होंने उस समय वॉल्सॉल के पार्क हॉल इलाके में संदिग्ध को देखा था। जारी की गई सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, हमलावर 30 साल का, श्वेत और छोटे बाल वाला युवक है।

सिख फेडरेशन UK ने जताई चिंता

सिख फेडरेशन UK ने बताया कि वॉल्सॉल में जिस महिला के साथ दुष्कर्म हुआ, वह एक पंजाबी महिला है। संगठन ने कहा कि हमलावर ने महिला के घर का दरवाजा तोड़कर हमला किया। पिछले दो महीनों में वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने 20 साल की दो महिलाओं के साथ नस्लीय भेदभाव वाले रेप के मामले देखे हैं। संगठन ने पुलिस से तुरंत आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

ब्रिटेन में पिछली घटना

इससे पहले, पिछले महीने ओल्डबरी, ब्रिटेन में एक सिख महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई थी। यह घटना वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आती है। घटना 9 सितंबर को सुबह 8:30 बजे के करीब टेम रोड के आसपास हुई थी।

ब्रिटेन में लगातार नस्लीय टिप्पणियों और हमलों के बढ़ते मामलों ने सुरक्षा की गंभीर चिंता पैदा कर दी है। पुलिस जनता से अपील कर रही है कि जो भी लोग संदिग्ध व्यक्ति को देख चुके हैं, वे तुरंत जानकारी साझा करें ताकि आरोपी को न्याय के कठघरे में लाया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी