न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'भारत पर 50% टैरिफ लगाना आसान नहीं था', व्हाइट हाउस में बोले ट्रंप – मतभेदों पर खुलकर की बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया कि भारत पर 50% टैरिफ लगाना आसान नहीं था। इस फैसले से दोनों देशों के रिश्तों में मतभेद बढ़े, लेकिन कूटनीतिक वार्ता से समाधान की उम्मीद जताई गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Sep 2025 8:44:27

'भारत पर 50% टैरिफ लगाना आसान नहीं था', व्हाइट हाउस में बोले ट्रंप – मतभेदों पर खुलकर की बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (12 सितंबर, 2025) को व्हाइट हाउस में बयान देते हुए माना कि भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ ने दोनों देशों के बीच तनाव और मतभेद की स्थिति पैदा कर दी है। ट्रंप ने साफ कहा कि भारत पर इतने ऊंचे टैरिफ लागू करना कोई आसान फैसला नहीं था, लेकिन हालात ने यह कदम उठाने को मजबूर किया।

क्यों लगाया गया था टैरिफ?

दरअसल, ट्रंप प्रशासन ने भारत द्वारा रूसी तेल की खरीदारी जारी रखने के चलते यह कड़ा फैसला लिया था। इस टैरिफ में 25 प्रतिशत सामान्य शुल्क और अतिरिक्त 25 प्रतिशत पेनाल्टी शुल्क शामिल है। इस कदम ने दोनों देशों की व्यापारिक रिश्तों में खिंचाव बढ़ा दिया, हालांकि अब संकेत मिल रहे हैं कि वार्ता से हालात सुधर सकते हैं।

"समझौते की ओर बढ़ रहे हैं कदम"

भारत और अमेरिका के बीच जारी इस तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक कोशिशें तेज हो गई हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में सर्जियो गोर को भारत में राजदूत पद के लिए नामित किया है। गोर ने जानकारी दी कि आने वाले हफ्ते में भारतीय प्रतिनिधिमंडल को वॉशिंगटन बुलाया गया है और दोनों देशों के बीच एक अहम समझौते को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है।

गोर ने कहा, “हम भारतीय नेतृत्व से लगातार बातचीत कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने भारत के वाणिज्य और व्यापार मंत्रियों को अगले हफ्ते मुलाकात के लिए आमंत्रित किया है। इस दौरान वे नामित राजदूत ग्रीर से भी मुलाकात करेंगे। चर्चा का मुख्य एजेंडा संभावित समझौते को अंतिम रूप देना होगा। हम अब बहुत करीब हैं, सिर्फ कुछ बारीक मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है।”

क्वाड पर अमेरिका की प्रतिबद्धता

सर्जियो गोर ने आगे यह भी दोहराया कि अमेरिका क्वाड समूह (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। उन्होंने इस संगठन को बेहद अहम करार देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप इस वर्ष के अंत में भारत में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

गोर ने बताया, “राष्ट्रपति का मानना है कि क्वाड को लगातार सक्रिय और मजबूत बनाए रखना जरूरी है। अगली बैठक को लेकर उनकी यात्रा पर पहले से बातचीत हो चुकी है। हाल ही में भारतीय और अमेरिकी नेतृत्व के बीच सोशल मीडिया पर सकारात्मक संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है, जो इस बात का संकेत है कि रिश्तों में सुधार की दिशा में ठोस प्रगति हो रही है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?