एशिया कप 2025 का खिताबी मुकाबला भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर अपने नाम किया। दुबई में खेले गए इस फाइनल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। मोदी की इस टिप्पणी ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को तिलमिला दिया और उन्होंने करारा जवाब देते हुए कहा कि ऐसे रवैये से शांति कायम नहीं हो सकती।
ख्वाजा आसिफ का बयानख्वाजा आसिफ ने पीएम मोदी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा—"क्रिकेट की भावना और खेल की संस्कृति को राजनीति में घसीटकर मोदी उपमहाद्वीप में शांति की संभावनाओं को खत्म कर रहे हैं। इस तरह न तो इज्जत बहाल होती है और न ही शांति आती है। भारत और पाकिस्तान युद्ध का स्कोर 6/0 है। हम चुप हैं, लेकिन मोदी को भारत और दुनिया दोनों जगह अपमानित होना पड़ा है।"