न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ind VS Pak: इन्हें तोप से बांधकर उड़ा देना चाहिए..., एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद फूटा पाकिस्तानियों का गुस्सा

एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौवीं बार ट्रॉफी जीती। भारत की शानदार गेंदबाजी और रणनीति से मैच पलट गया, जबकि पाकिस्तानी फैन्स ने हार के बाद टीम और PCB पर गुस्सा निकाला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 8:09:30

Ind VS Pak: इन्हें तोप से बांधकर उड़ा देना चाहिए..., एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद फूटा पाकिस्तानियों का गुस्सा

भारत और पाकिस्तान की टक्कर हमेशा से क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ा रोमांच होती है। एशिया कप 2025 के फाइनल में भी यही नज़ारा देखने को मिला, जहां भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त देकर लगातार नौवीं बार एशिया कप ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पहले पांच ओवरों में ही टीम ने 20 रन के भीतर अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान मैच पर हावी हो जाएगा। लेकिन इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने धैर्य और समझदारी दिखाते हुए पारी को संभाला और मैच को अपने पक्ष में कर लिया।

पाकिस्तान फैन्स की मायूसी और गुस्सा

मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी प्रशंसकों का गुस्सा और मायूसी साफ झलक रही थी। चेहरों पर उदासी और निराशा के बीच पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने जनता से उनकी राय जानी। इस दौरान कई फैन्स बेहद नाराज दिखे। किसी ने खिलाड़ियों को जिम्मेदार ठहराया, तो किसी ने पीसीबी और मैनेजमेंट पर सवाल दागे। एक गुस्साए पाकिस्तानी फैन ने तो हद ही कर दी। उसने कहा—"भारत से हारना अब पाकिस्तान टीम की खानदानी आदत बन चुकी है। ये हमेशा हारते हैं। मेरा मानना है कि इन खिलाड़ियों के साथ वही सख्त सलूक होना चाहिए जो हिटलर करता था। इन्हें तोप से बांधकर उड़ा देना चाहिए।" इतना ही नहीं, उसने यह भी जोड़ा कि किसी भी टीम से हार मान्य है, लेकिन भारत से हारना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं।

फैंस का टीम और बोर्ड पर गुस्सा

कई समर्थकों ने कहा कि खिलाड़ियों ने भावनाओं के बजाय दबाव में खेल दिखाया और वही पुरानी गलतियां दोहराईं। खासतौर पर बल्लेबाजी क्रम को लेकर नाराजगी जाहिर की गई। उनका कहना था कि नए खिलाड़ियों को मौका देने के बावजूद बड़े मैचों में अनुभव की कमी साफ झलक गई। वहीं, भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी, चुस्त फील्डिंग और कप्तान की सूझबूझ भरी रणनीति से खेल को पूरी तरह अपने पक्ष में मोड़ लिया।

मैदान पर दोनों टीमों की बॉडी लैंग्वेज

मैच की शुरुआत में पहले 10 ओवर तक भारतीय टीम दबाव में नज़र आई, लेकिन खिलाड़ियों ने संयम से हालात बदले और पाकिस्तान की बैटिंग को ढहा दिया। दूसरी ओर, पाकिस्तान की बॉडी लैंग्वेज बीच ओवरों से ही कमजोर नज़र आने लगी। आत्मविश्वास की कमी और प्रेशर ने उनके खेल को बुरी तरह प्रभावित किया। यही कारण रहा कि फैंस को लगा जैसे उनकी टीम कोई बड़ा फाइनल नहीं बल्कि क्लब क्रिकेट का सामान्य मैच खेल रही हो।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत