न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होर्मुज स्ट्रेट में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, तीन जहाज को बनाया निशाना; जानें कितना हुआ नुकसान

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, तीन जहाजों पर फायरिंग और RPG हमले की खबर। जानिए क्या हुआ नुकसान, क्रू की स्थिति और वैश्विक व्यापार पर इसका असर।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 22 Apr 2026 3:23:23

होर्मुज स्ट्रेट में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, तीन जहाज को बनाया निशाना; जानें कितना हुआ नुकसान

होर्मुज स्ट्रेट में एक बार फिर तनावपूर्ण हालात देखने को मिले, जब बुधवार को तीन अलग-अलग जहाजों पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं। समुद्री सुरक्षा एजेंसियों और यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के मुताबिक, इस हमले में कम से कम तीन कंटेनर जहाजों को निशाना बनाया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी जहाज के क्रू मेंबर्स को नुकसान नहीं पहुंचा। ओमान के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में हुई इस घटना में एक लाइबेरिया-ध्वज वाले कंटेनर जहाज के ब्रिज को नुकसान पहुंचने की खबर है, जहां गोलीबारी के साथ रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) का भी इस्तेमाल किया गया।

UKMTO की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जहाज के कप्तान ने बताया कि एक गनबोट उनके जहाज के बेहद करीब आ गई थी। इसके बाद अचानक फायरिंग शुरू कर दी गई। कप्तान ने यह भी स्पष्ट किया कि हमले के दौरान जहाज में आग नहीं लगी और सभी क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित रहे। समुद्री सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि इस गनबोट पर तीन लोग सवार थे। यह भी सामने आया है कि ग्रीस द्वारा संचालित इस कंटेनर जहाज को पहले रेडियो के जरिए कोई चेतावनी नहीं दी गई थी और उसे पहले होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी गई थी।

ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा एजेंसी के अनुसार यह घटना ओमान के उत्तर-पूर्व में करीब 15 नॉटिकल मील दूर हुई। वहीं ईरान की समाचार एजेंसी तस्नीम ने दावा किया कि संबंधित जहाज ने ईरानी सुरक्षाबलों की चेतावनी को नजरअंदाज किया था। इसी दौरान एक अन्य घटना में ईरान के पश्चिमी तट से करीब 8 नॉटिकल मील की दूरी पर एक मालवाहक जहाज को भी निशाना बनाया गया, जिस पर फायरिंग के बाद उसे समुद्र में ही रोक दिया गया। हालांकि इस हमले के पीछे किसका हाथ था, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया था। उन घटनाओं में भी गोलीबारी के बाद भारतीय जहाजों को वापस लौटना पड़ा था, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी। भारत ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए ईरान के राजदूत को तलब किया था और अपने जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की मांग की थी।

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान, अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के बीच बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक समुद्री व्यापार मार्गों पर साफ नजर आने लगा है। होर्मुज स्ट्रेट, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति मार्गों में से एक है, वहां लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए चिंता का विषय बन रही हैं। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष-विराम को आगे बढ़ाया जाएगा, जिसे पहली बार 8 अप्रैल को लागू किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत