न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैंकॉक में हिरासत में लूथरा ब्रदर्स, भारत वापसी प्रक्रिया तेज; इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट का इंतजार

गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब अग्निकांड के बाद मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को बैंकॉक में इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट के तहत भारत लाने की प्रक्रिया जारी; जमानत याचिका खारिज, अन्य मालिक और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Dec 2025 1:40:49

बैंकॉक में हिरासत में लूथरा ब्रदर्स, भारत वापसी प्रक्रिया तेज; इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट का इंतजार

गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब अग्निकांड के बाद की गई कार्रवाई में क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को बैंकॉक शिफ्ट किया गया है। दोनों को वर्तमान में इमिग्रेशन डिविजन सेंटर, बैंकॉक में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, थाई एम्बेसी की ओर से उन्हें इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा, जिसके बाद दोनों को भारत लाया जाएगा। अधिकारियों का प्रयास है कि यह प्रक्रिया आज ही पूरी हो जाए, ताकि लूथरा भाइयों को जल्द से जल्द भारत लाया जा सके।

इस नाइटक्लब में हुई भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद पूरे गोवा में नाइटक्लब मालिकों के खिलाफ सख़्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई का हिस्सा ही लूथरा भाइयों को थाईलैंड में अस्थायी हिरासत में रखना है।

जमानत याचिका खारिज, अगली सुनवाई गुरुवार

इस अग्निकांड मामले में सौरभ और गौरव लूथरा की अग्रिम जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दी गई। दोनों ने दिल्ली की अदालत में चार सप्ताह की अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया कि वे व्यावसायिक मीटिंग के सिलसिले में थाईलैंड गए थे।

हालांकि रोहिणी जिला एवं सत्र न्यायालय ने अंतरिम जमानत देने से साफ इनकार किया और मामले की अगली सुनवाई गुरुवार के लिए तय की। लूथरा बंधुओं ने भारत लौटने पर किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा की भी मांग की थी। उनके आवेदन में कहा गया कि वे 6 दिसंबर को व्यावसायिक उद्देश्यों और संभावित रेस्तरां स्थलों की तलाश के लिए थाईलैंड गए थे।

फ्लाइट रिकॉर्ड और टाइमलाइन ने बढ़ाई मुश्किलें

अदालत में गोवा पुलिस ने याचिका का विरोध करते हुए बताया कि फ्लाइट रिकॉर्ड के अनुसार दोनों भाइयों ने 7 दिसंबर को सुबह करीब 1:17 बजे टिकट बुक किए, जबकि उसी समय दमकलकर्मी अरपोरा नाइटक्लब में फंसे लोगों को बचाने में जुटे थे।

पुलिस के अनुसार, अग्निकांड के कुछ ही घंटे बाद सौरभ और गौरव लूथरा दिल्ली से थाईलैंड के फुकेत के लिए उड़ान भर चुके थे। इस मामले में इंटरपोल ने दोनों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था, ताकि उन्हें ढूंढा जा सके और प्रत्यर्पण प्रक्रिया लंबित रहने तक अस्थायी हिरासत में रखा जा सके।

नाइटक्लब के अन्य मालिक और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई

गोवा पुलिस ने बुधवार को रोमियो लेन स्थित नाइटक्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को सनलाइट कॉलोनी क्राइम ब्रांच कार्यालय में पेश किया। यह कार्रवाई 25 लोगों की मौत वाले अग्निकांड की जांच के तहत की गई।

इसके अलावा, नाइटक्लब के पांच अन्य कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसमें मुख्य महाप्रबंधक राजीव मोदक, महाप्रबंधक विवेक सिंह, बार प्रबंधक राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर और कर्मचारी भरत कोहली शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी