न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को पत्नी ने सबके सामने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों का वियतनाम में पत्नी ब्रिगिट द्वारा थप्पड़ मारने का वायरल वीडियो, जिसके बाद हुई राजनीतिक हलचल। जानिए उनके रिश्ते की दिलचस्प कहानी और इस घटना के पीछे की पूरी सच्चाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 26 May 2025 4:46:41

 फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को पत्नी ने सबके सामने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों उन्हें सबके सामने थप्पड़ मारती हुई नजर आ रही हैं। यह घटना फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन एलिसी पैलेस में चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो वियतनाम की राजधानी हनोई का है, जहां इमैनुअल मैक्रों अपनी पत्नी के साथ राजकीय दौरे पर पहुंचे थे। घटना के बाद वीडियो में मैक्रों मुंह छुपाते हुए देखे जा सकते हैं।

यह वीडियो 25 मई 2025 (रविवार) का बताया जा रहा है। जब राष्ट्रपति मैक्रों अपनी पत्नी ब्रिगिट के साथ हनोई पहुंचे और विमान का दरवाज़ा खुला, तभी वह अचानक पीछे हटते हैं। इसी दौरान ब्रिगिट मैक्रों उन्हें मुंह पकड़कर पीछे धकेलती नजर आती हैं। इस सब के बीच जब मैक्रों को एहसास होता है कि नीचे मीडिया और कैमरामैन खड़े हैं, तो वह झेंप जाते हैं। हालांकि, उन्होंने तुरंत ही खुद को संभाला, मुस्कुराते हुए मीडिया की ओर हाथ हिलाया और फ्लाइट के भीतर वापस चले गए।

इसके थोड़ी देर बाद दोनों फ्लाइट से नीचे उतरे, लेकिन इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हाथ नहीं थामा। इमैनुअल मैक्रों इस पूरी स्थिति में थोड़े असहज भी दिखाई दिए।

प्रारंभ में एलिसी पैलेस ने इस वीडियो को एआई-जनरेटेड करार देकर फर्जी बताया था। लेकिन बाद में जब वीडियो की पुष्टि हुई तो राष्ट्रपति भवन को आधिकारिक बयान बदलना पड़ा। बाद में मैक्रों के एक करीबी मित्र ने इसे पति-पत्नी के बीच का सामान्य झगड़ा बताया।

<

इमैनुअल और ब्रिगिट मैक्रों की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही है। उनके बीच उम्र का 24 साल का अंतर है। जब मैक्रों सिर्फ 15 साल के थे, तब उन्हें 39 वर्षीय ब्रिगिट से प्यार हो गया था। ब्रिगिट उस समय पहले से शादीशुदा थीं और उनके तीन बच्चे थे। एक इंटरव्यू में ब्रिगिट ने बताया था कि वह एक कैथोलिक स्कूल में ड्रामा टीचर थीं और इमैनुअल उनके छात्र थे। उस समय वह अपने विवाह के लगभग 20 साल पूरे कर चुकी थीं और उनका एक बच्चा इमैनुअल का क्लासमेट भी था। वहीं से दोनों की मुलाकात और प्रेम की शुरुआत हुई।

जब इमैनुअल के परिवार को इस रिश्ते का पता चला, तो उन्हें लगा कि वह ब्रिगिट की बेटी को डेट कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई जानने के बाद परिवार ने इसका विरोध किया और मैक्रों को पेरिस के बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया। ब्रिगिट ने भी उनसे दूरी बना ली, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दोनों संपर्क में बने रहे और करीब 10 साल तक उनका रिश्ता चला। अंततः ब्रिगिट ने अपने पहले पति से तलाक ले लिया और वर्ष 2006 में दोनों ने शादी कर ली। उस समय इमैनुअल मैक्रों की उम्र 29 साल थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब