न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी

फ्लाईदुबई कॉकपिट हमले में आरोपी को-पायलट की पहचान हमाम अल-हमामी के रूप में होने का दावा किया गया है। रिपोर्टों में उसकी पृष्ठभूमि की जानकारी सामने आई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 03 Oct 2026 8:29:45

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी

फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान को लेकर रिपोर्ट सामने आई है। अल अरबिया इंग्लिश और सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी को-पायलट ओमान का नागरिक है और उसका नाम हमाम अल-हमामी बताया जा रहा है। रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि वह पहले ओमान की राष्ट्रीय विमानन कंपनी ओमान एयर में काम कर चुका था।

ओमान में उड़ान भरने पर रोक का दावा

अल अरबिया इंग्लिश की रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि हमाम अल-हमामी को पहले ओमान में उड़ान भरने से रोक दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, इसके पीछे उसके कथित कट्टरपंथी विचारों को वजह बताया गया था। यह भी दावा किया गया है कि सीरिया में रहने के दौरान अल-हमामी ऐसे विचारों के प्रभाव में आया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, ओमान में उड़ान भरने पर रोक के बाद वह देश छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात चला गया। इसके बाद उसने फ्लाईदुबई में नौकरी हासिल की। हालांकि, इस पूरे मामले में उसके रोजगार से पहले किए गए कथित पृष्ठभूमि सत्यापन को लेकर भी सवाल उठने की बात रिपोर्ट में कही गई है।

यूएई में हुआ था जन्म, माता-पिता को लेकर भी जानकारी


रिपोर्टों में हमाम अल-हमामी की पारिवारिक पृष्ठभूमि से जुड़ी जानकारी भी सामने आने का दावा किया गया है। बताया गया है कि उसका जन्म संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। उसके पिता ओमान के रहने वाले हैं, जबकि उसकी मां सीरियाई मूल की हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अल-हमामी ने अपने जीवन का अधिकांश समय यूएई में बिताया था।

विमान को इजरायल में क्रैश करने की बात का दावा

इजरायल के i24NEWS ने जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से दावा किया कि पूछताछ के दौरान को-पायलट ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसका कथित इरादा विमान को इजरायल में क्रैश करने का था। रिपोर्ट में इस संभावित मंशा की तुलना 9/11 हमलों से की गई है, जिसमें विमानों का इस्तेमाल हमले के लिए किया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, हमाम अल-हमामी को यूएई भेज दिया गया है, जहां जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। जांच में उसके संभावित मकसद, किसी आतंकी नेटवर्क से कथित संबंध और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की भी पड़ताल किए जाने की बात कही गई है। हालांकि, ये सभी जानकारियां रिपोर्टों और जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से सामने आई हैं।

30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ था?

यह घटना 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया। कैप्टन स्मित ने उसका विरोध किया और विमान के अपहरण की स्थिति का संकेत एटीसी को भेजा।

इसी दौरान हमाम अल-हमामी पर विमान को क्रैश कराने की कोशिश करने का आरोप है। कैप्टन स्मित मच्छार ने घायल होने के बावजूद उसका सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद चालक दल के अन्य सदस्यों और यात्रियों ने कॉकपिट में पहुंचकर आरोपी को-पायलट को काबू में किया।

घटना के दौरान विमान करीब 16 हजार फीट नीचे आ गया था। इसके बाद विमान का नियंत्रण उन दो अन्य पायलटों ने संभाला, जो उस समय विमान में यात्रा कर रहे थे। इस फ्लाइट में कुल 174 यात्री सवार थे।

गंभीर चोट के बावजूद कैप्टन स्मित ने संभाली स्थिति

पूरे घटनाक्रम में कैप्टन स्मित मच्छार की भूमिका महत्वपूर्ण रही। रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने आरोपी को-पायलट का सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इससे अन्य चालक दल के सदस्यों और यात्रियों को अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू करने का मौका मिला।

कैप्टन स्मित मच्छार के इस प्रयास की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की। इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा था कि एक भारतीय ने “9/11 जैसी त्रासदी” को रोक दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत