न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत आएंगे एलन मस्क के पिता एरोल मस्क, अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन

एलन मस्क के पिता एरोल मस्क जून में भारत दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे, हरियाणा की ईवी फैक्ट्री देखेंगे और पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान में शामिल होंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 2:07:28

भारत आएंगे एलन मस्क के पिता एरोल मस्क, अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन

अरबपति उद्योगपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क जून में भारत की यात्रा पर आ रहे हैं, जहां वे अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। उद्योग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है। एरोल मस्क घरेलू कंपनी सर्वोटेक पावर सिस्टम्स के वैश्विक सलाहकार बोर्ड का हिस्सा हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वह व्यापारिक बैठकों और कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

उनकी पांच दिवसीय भारत यात्रा 1 जून से शुरू होगी और 6 जून तक चलेगी। इसके बाद वे दक्षिण अफ्रीका रवाना होंगे।

इस यात्रा से परिचित सूत्रों के मुताबिक, एरोल मस्क की भारत यात्रा का उद्देश्य भारत को हरित प्रौद्योगिकियों और ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने की दिशा में रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

नीति निर्माताओं से करेंगे मुलाकात

सूत्रों ने बताया कि एरोल मस्क 1 जून को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे और 2 जून को एक कॉर्पोरेट कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां उनकी मुलाकात नीति निर्माताओं, निवेशकों, कारोबारी नेताओं और विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों से होगी।

हरियाणा के सफियाबाद जाएंगे एरोल मस्क

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, एरोल मस्क हरियाणा के सफियाबाद भी जाएंगे, जहां वे सर्वोटेक की सौर ऊर्जा और ईवी चार्जर निर्माण इकाई का दौरा करेंगे। इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नौकरशाह भी वहां उपस्थित रहने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, एरोल मस्क अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर जाकर श्री रामलला के दर्शन भी करेंगे। उनका यह कदम भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से उनके जुड़ाव को दर्शाता है।

पर्यावरण संरक्षण पर भी देंगे जोर

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सर्वोटेक एक विशेष वृक्षारोपण अभियान का आयोजन करेगा, जिसमें एरोल मस्क भी हिस्सा लेंगे। इस अभियान का उद्देश्य स्थिरता और हरित पर्यावरण को प्रोत्साहन देना है। इसके बाद, 6 जून को एरोल मस्क दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी