न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एपस्टीन फाइल्स पर नया विवाद: क्लिंटन टीम का वाइट हाउस पर आरोप, खुद को बचाने के लिए हमें बना रहे बलि का बकरा

एपस्टीन फाइल्स के नए खुलासों में ट्रंप का नाम गायब, बिल क्लिंटन की तस्वीरें सामने आईं। क्लिंटन टीम का आरोप: वाइट हाउस उन्हें बलि का बकरा बना रहा है, राजनीतिक हलकों में विवाद जारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 21 Dec 2025 10:20:24

एपस्टीन फाइल्स पर नया विवाद: क्लिंटन टीम का वाइट हाउस पर आरोप, खुद को बचाने के लिए हमें बना रहे बलि का बकरा

एपस्टीन फाइल्स के ताज़ा खुलासों ने अमेरिका की राजनीति में हलचल मचा दी है। नई फाइलों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम गायब है, वहीं बिल क्लिंटन की कुछ विवादित तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे लड़कियों के साथ पूल में नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पर क्लिंटन की टीम ने मौजूदा वाइट हाउस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वह पूर्व राष्ट्रपति को बलि का बकरा बनाने की कोशिश कर रहा है, ताकि उन छिपी जानकारियों से ध्यान हटाया जा सके जिन्हें वह सार्वजनिक नहीं करना चाहते।

क्लिंटन के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी किया और कहा, "वाइट हाउस ने इन फाइलों को महीनों तक छिपाया। यह बिल क्लिंटन को बचाने के लिए नहीं था, बल्कि अपने आप को बचाने के लिए और उस सच से ध्यान हटाने के लिए था जिसे सामने आने से डर था। 20 साल पुरानी धुंधली तस्वीरें जारी कर दी गईं, लेकिन यह मामला क्लिंटन का नहीं है। न पहले था, न अब है और न ही भविष्य में होगा।"

प्रवक्ता ने वाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सूजी वाइल्स के बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने माना कि ट्रंप के लगातार दावों के बावजूद यह साबित नहीं हुआ कि क्लिंटन कभी एपस्टीन के कैरेबियन द्वीप गए थे।

एपस्टीन फाइल्स के खुलासों के बाद सबसे ज्यादा चर्चा बिल क्लिंटन के नाम पर रही। अमेरिका की सत्ता में रहने के दौरान भी उन पर ऐसे आरोप लगते रहे हैं। हालांकि, क्लिंटन की तरफ से पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि 2005 से पहले उन्हें एपस्टीन की गंदी हरकतों के बारे में जानकारी नहीं थी। जैसे ही उन्हें पता चला, उन्होंने उससे सारे रिश्ते खत्म कर दिए।

क्लिंटन की टीम की ओर से कहा गया, "यहां दो तरह के लोग हैं। एक वे, जिन्हें कुछ भी जानकारी नहीं थी और जैसे ही अपराध सामने आया, उन्होंने दूरी बना ली। दूसरा वे, जो सब कुछ जानते हुए भी संबंध बनाए रखने के इच्छुक थे। हम पहले समूह में हैं। दूसरे समूह के लोग चाहे कितनी देर करें, सच हमेशा सामने आएगा। मागा समर्थक बलि का बकरा नहीं, बल्कि जवाब चाहते हैं।"

अमेरिकी न्याय विभाग की तरफ से एपस्टीन केस से जुड़ी लगभग 3 लाख पेज की फाइल सार्वजनिक की गई। लेकिन ट्रंप विरोधियों का मानना है कि केवल उन्हीं फाइलों को सामने लाया गया, जिन्हें ट्रंप प्रशासन सार्वजनिक करना चाहता था। कई फाइलों से राष्ट्रपति का नाम हटा दिया गया है और पीड़ितों की पहचान छिपाने के लिए कुछ हिस्सों को काला कर दिया गया है। अभी भी कई बड़े हिस्से जांच के तहत हैं।

इस खुलासे ने राजनीतिक हलकों में बहस और अटकलों को जन्म दिया है, और क्लिंटन टीम इसे वाइट हाउस की रणनीति मान रही है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति को गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी