न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मुझे नोबेल नहीं मिला, अब ग्रीनलैंड चाहिए’ – ट्रंप ने नॉर्वे के पीएम को भेजी धमकी भरी चिट्ठी

‘मुझे नोबेल नहीं मिला, अब ग्रीनलैंड चाहिए’ – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्वे के पीएम को धमकी भरा पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने नोबेल पुरस्कार न मिलने के बाद अमेरिका के हितों और ग्रीनलैंड पर अपनी महत्वाकांक्षा जताई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 19 Jan 2026 6:24:19

‘मुझे नोबेल नहीं मिला, अब ग्रीनलैंड चाहिए’ – ट्रंप ने नॉर्वे के पीएम को भेजी धमकी भरी चिट्ठी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने का गुस्सा अब पूरी तरह सामने आया है। ट्रंप ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे को एक धमकी भरा पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नोबेल पुरस्कार न मिलने के बाद शांति उनके लिए कोई प्राथमिकता नहीं रही।

नॉर्वे के पीएम जोनास गहर स्टोरे ने सोमवार, 19 जनवरी 2026 को पुष्टि की कि उन्हें ट्रंप का पत्र मिला है। इस पत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति ने नॉर्वे से आग्रह किया है कि वे डेनमार्क से कहें कि ग्रीनलैंड को अमेरिका को सौंप दिया जाए। ट्रंप ने पत्र में लिखा, “चूंकि आपके देश ने मुझे आठ युद्धों को रोकने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं दिया, इसलिए अब मेरी प्राथमिकता केवल अमेरिका के हितों को सुरक्षित करना है।”

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि डेनमार्क रूस या चीन से ग्रीनलैंड की रक्षा करने में सक्षम नहीं है और उनके पास उस जमीन का कोई लिखित स्वामित्व प्रमाण भी नहीं है। ट्रंप ने ऐतिहासिक दृष्टि से इस भूमि पर अमेरिका की भी मौजूदगी का हवाला दिया और इसे हासिल करने की अपनी महत्वाकांक्षा जताई।

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने नॉर्वे को नोबेल पुरस्कार न देने पर निशाना बनाया है। हालांकि, नोबेल शांति पुरस्कार का निर्णय नॉर्वे सरकार नहीं करती, बल्कि ओस्लो स्थित स्वतंत्र समिति करती है।

नॉर्वे के अखबार Aftenposten ने भी पीएम गहर स्टोरे के हवाले से इस पत्र की पुष्टि की। पीएम ने बताया कि ट्रंप का संदेश उन्हें 18 जनवरी 2026 को मिला, और यह फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब द्वारा भेजे गए संदेश के जवाब में था। दोनों देशों ने मिलकर ट्रंप को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने फिनलैंड, नॉर्वे और अन्य देशों पर टैरिफ लगाने के विरोध का उल्लेख किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति का पूरा ध्यान वर्तमान में ग्रीनलैंड पर केंद्रित है। ट्रंप इसे किसी भी कीमत पर अमेरिका के लिए हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने बार-बार युद्ध रोकने का दावा किया और खुद को नोबेल शांति पुरस्कार के योग्य बताया। पिछले साल का पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया था, जिन्होंने बाद में अपना पुरस्कार ट्रंप को भेंट कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन