न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज रात पूरी सभ्यता नष्ट हो सकती है, कभी लौटकर नहीं आएगी – डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि आज रात पूरी सभ्यता नष्ट हो सकती है। होर्मुज स्ट्रेट खोलने में विफलता पर अमेरिका बड़े पैमाने पर हमले कर सकता है। ईरान ने भी कड़ा पलटवार किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 07 Apr 2026 6:47:27

आज रात पूरी सभ्यता नष्ट हो सकती है, कभी लौटकर नहीं आएगी  – डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में 39 दिनों से जारी तनाव अब और गहरा और खतरनाक हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि होर्मुज स्ट्रेट खोला नहीं गया तो परिणाम विनाशकारी होंगे। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यदि ईरान उनकी शर्तें नहीं मानता, तो तबाही अपरिवर्तनीय होगी। मंगलवार की रात को तय की गई सीजफायर की डेडलाइन करीब आ रही है और इसके साथ ही दुनिया भर में चिंता की लहर फैल गई है।

“आज रात पूरी सभ्यता के लिए खतरा” – ट्रंप

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अपनी चेतावनी साझा करते हुए कहा, "आज रात एक पूरी सभ्यता नष्ट हो सकती है, जिसे कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन संभावना है। अब जब हमारे पास पूर्ण सत्ता और नियंत्रण है, जहां अनुभवी और संतुलित निर्णय लेने वाले लोग हैं, तो शायद कुछ ऐतिहासिक और सकारात्मक परिणाम भी सामने आ सकते हैं। आज हम दुनिया के इतिहास के सबसे निर्णायक क्षणों में से एक का सामना करेंगे। 47 साल के भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और हिंसा का अंत संभव है। ईश्वर ईरान के लोगों की रक्षा करें।"

ईरान के लिए कयामत की रात

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यदि ईरान 8 बजे तक डील स्वीकार नहीं करता, तो उसके बाद अमेरिका बड़े पैमाने पर हमले करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि पुल, पावर प्लांट और अन्य महत्वपूर्ण संरचनाएं पूरी तरह नष्ट कर दी जाएंगी। ट्रंप ने कहा, "अगर ईरान चाहता है कि वह सुरक्षित रहे, तो उसे रात 8 बजे से पहले डील स्वीकार करनी होगी। 10 दिन की समयसीमा पूरी हो चुकी है और अब हम कार्रवाई करेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को चार घंटे में ध्वस्त कर दिया जाएगा और इसके बाद ऐसा नुकसान होगा कि देश कभी पूरी तरह से उबर नहीं पाएगा।

ईरान का करारा जवाब

ट्रंप की धमकियों के जवाब में ईरान ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, "हम इस संघर्ष को अंत तक ले जाएंगे और अपने दुश्मनों को कड़ा जवाब देंगे ताकि भविष्य में कोई भी हम पर हमला करने की हिम्मत न करे।" अराघची ने ट्रंप पर तंज करते हुए कहा कि अमेरिकी नेतृत्व को अब पता चल गया होगा कि उनके खिलाफ कितने लोग खड़े हैं और ईरान अपने हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

मिडिल ईस्ट में इस बढ़ते तनाव ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। ट्रंप और ईरान के बीच यह तनाव न केवल क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा है, बल्कि विश्व राजनीति और आर्थिक हालात पर भी गहरा असर डाल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत