न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु ठिकानों को उड़ाने की कही बात, ईरान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परमाणु ठिकानों को उड़ाने संबंधी बयान पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। फार्स न्यूज ने इसे 'रेड लाइन' बताया और गंभीर परिणामों की चेतावनी दी। जानिए ट्रंप, ईरान और सऊदी अरब के बयानों की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 31 May 2025 12:52:22

डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु ठिकानों को उड़ाने की कही बात, ईरान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए ईरान को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि परमाणु समझौता इतना सख्त हो कि हम निरीक्षकों के साथ अंदर जा सकें, जो भी जानकारी या सामग्री चाहिए वो ले सकें और ज़रूरत पड़ने पर उसे उड़ा भी सकें — बशर्ते इसमें किसी की जान न जाए। हम एक लैब को उड़ा सकते हैं, लेकिन तभी जब उसमें कोई न हो, बजाय इसके कि हम पूरी लैब को उस समय उड़ा दें जब उसमें लोग मौजूद हों।” यह बयान सीधे तौर पर ईरान के परिदृश्य में दिया गया था।

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद अब ईरान की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘फार्स न्यूज’ ने शुक्रवार को अपने बयान में ट्रंप की टिप्पणी को 'रेड लाइन' करार दिया और चेतावनी दी कि इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता चल रही है।

ईरान की प्रतिक्रिया क्या रही?

ईरान के एक अज्ञात वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अगर अमेरिका वास्तव में कूटनीतिक समाधान चाहता है, तो उसे धमकियों और प्रतिबंधों की भाषा छोड़नी होगी। इस तरह की धमकियां ईरान के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ सीधी शत्रुता हैं।” गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले भी चेतावनी दे चुके हैं कि अगर कूटनीति विफल होती है, तो वे ईरान के परमाणु ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई कर सकते हैं।

ईरान का परमाणु कार्यक्रम पिछले कई दशकों से अंतरराष्ट्रीय विवादों का विषय रहा है। हालांकि, शुक्रवार को ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में ईरान के साथ एक नया परमाणु समझौता संभव है।

सऊदी अरब की चेतावनी

इस पूरे घटनाक्रम से पहले सऊदी अरब ने भी ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी। सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से मुलाकात के दौरान कहा था कि ईरान को ट्रंप प्रशासन के साथ परमाणु समझौते को गंभीरता से लेना चाहिए, अन्यथा उसे इज़रायल के साथ संभावित युद्ध के लिए तैयार रहना होगा।

ट्रंप का बयान क्या था?

डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को यह भी कहा कि उन्होंने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अनुरोध किया है कि वे ईरान पर हमला रोकें, ताकि अमेरिकी प्रशासन को तेहरान के साथ नए परमाणु समझौते पर बातचीत का समय मिल सके। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, “मैंने नेतन्याहू से कहा कि यह हमला इस समय अनुचित होगा, क्योंकि हम समाधान के बहुत करीब हैं।”

यह बयान ऐसे समय में आया जब संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था (IAEA) के प्रमुख ने कहा है कि ईरान के तेजी से आगे बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अब भी निर्णायक स्थिति में नहीं पहुंच पाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब