न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डोनाल्ड ट्रंप वापस जाओ! भारत से टैरिफ जंग के बीच अमेरिका में भड़का विरोध

श्रमिक दिवस के मौके पर हजारों कामगार सड़कों पर उतर आए और ट्रंप के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ‘ट्रंप वापस जाओ’ और ‘नेशनल गार्ड नहीं चाहिए’ जैसे नारों से माहौल गर्मा दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 9:09:59

डोनाल्ड ट्रंप वापस जाओ! भारत से टैरिफ जंग के बीच अमेरिका में भड़का विरोध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो इस समय भारत के साथ टैरिफ वॉर में उलझे हुए हैं, अब अपने ही देश में व्यापक विरोध का सामना कर रहे हैं। श्रमिक दिवस के मौके पर सोमवार को हजारों कामगार सड़कों पर उतर आए और ट्रंप के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ‘ट्रंप वापस जाओ’ और ‘नेशनल गार्ड नहीं चाहिए’ जैसे नारों से माहौल गर्मा दिया।

न्यूयॉर्क और शिकागो बने विरोध का केंद्र

सबसे बड़ा प्रदर्शन न्यूयॉर्क में ट्रंप के आवास के बाहर और शिकागो में ट्रंप टॉवर के सामने देखने को मिला। इन प्रदर्शनों का आयोजन वन फेयर वेज संगठन ने किया था, जिसका उद्देश्य न्यूनतम मजदूरी की मांग और श्रमिकों की दिक्कतों को उजागर करना था। अमेरिका में अभी भी संघीय स्तर पर न्यूनतम मजदूरी 7.25 डॉलर प्रति घंटा है, जिसे लेकर लंबे समय से नाराजगी है।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर ट्रंप प्रशासन की नीतियों को फासीवादी बताते हुए उसे खत्म करने की मांग की। भीड़ ने ट्रंप को जेल भेजने तक के नारे लगाए।

कई शहरों में गूंजे विरोध के स्वर

वॉशिंगटन डीसी और सैन फ्रांसिस्को की सड़कों पर भी लोग उतर आए। वॉशिंगटन में प्रदर्शनकारियों ने “इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट का अतिक्रमण बंद करो”, “डीसी को मुक्त करो” और “नकाबपोश गुंडे नहीं चाहिए” जैसे संदेश लिखे पोस्टर लहराए। इससे साफ है कि विरोध केवल आर्थिक मुद्दों तक सीमित नहीं है बल्कि आव्रजन नीति को लेकर भी गुस्सा गहरा है।

ट्रंप प्रशासन की कानूनी मुश्किलें

विरोध-प्रदर्शन के बीच ट्रंप प्रशासन को कानूनी झटका भी लगा। एक संघीय न्यायाधीश ने मंगलवार को साफ कहा कि दक्षिणी कैलिफोर्निया में आव्रजन प्रवर्तन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों को दबाने के लिए नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती अवैध थी। इस फैसले ने ट्रंप की नीतियों पर और सवाल खड़े कर दिए हैं और उनके विरोध को मजबूती दी है।

टैरिफ जंग के बीच बढ़ी राजनीतिक चुनौती

भारत के साथ जारी टैरिफ वॉर से अमेरिकी व्यापारिक समुदाय पहले ही नाराज है। अब घरेलू मोर्चे पर भी ट्रंप को जबरदस्त विरोध झेलना पड़ रहा है। श्रमिकों का यह आंदोलन केवल मजदूरी का मुद्दा नहीं बल्कि उनके पूरे कार्यकाल के खिलाफ गुस्से का इजहार माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?