न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

48 घंटे का अल्टीमेटम: ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, होर्मुज नाकाबंदी नहीं हटाई तो बिजली संयंत्रों पर हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। अगर होर्मुज नाकाबंदी नहीं हटाई गई, तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमला करेगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 22 Mar 2026 8:30:16

48 घंटे का अल्टीमेटम: ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, होर्मुज नाकाबंदी नहीं हटाई तो बिजली संयंत्रों पर हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी हटाने के लिए कड़ा संदेश भेजा है। उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि वह इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को बिना किसी शर्त और धमकी के तुरंत खोल दे, नहीं तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमला करेगा।

ईरान के सबसे बड़े बिजली संयंत्र से शुरू होगी कार्रवाई

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की शुरुआत ईरान के सबसे बड़े बिजली संयंत्र से की जाएगी। उनका यह बयान क्षेत्रीय तनाव के बीच आया है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश के अंत में कड़े शब्दों में कहा कि इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

नेतन्याहू का कार्यकाल और ईरान का मुद्दा

इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गठबंधन सरकार का चार साल का कार्यकाल जल्द पूरा होने वाला है और अक्टूबर में आम चुनाव प्रस्तावित हैं। राजनीतिक विश्लेषक यह भी कह रहे हैं कि नेतन्याहू संसद को जल्द भंग करवा कर समय से पहले चुनाव करवा सकते हैं।

हालांकि, देश की सुरक्षा परिस्थितियां और युद्ध प्रभावित क्षेत्र—जैसे गाजा और वेस्ट बैंक—सवाल खड़े कर रहे हैं। ईरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष और हिज़बुल्ला के हमलों ने इजरायल के भीतर सुरक्षा की स्थिति को और जटिल बना दिया है।

हिजबुल्ला की जवाबी कार्रवाई

हिज़बुल्ला के लड़ाके भी लगातार इजरायल पर रॉकेट हमले कर रहे हैं। इस स्थिति का समाधान कब होगा, फिलहाल कहा नहीं जा सकता।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नेतन्याहू युद्ध के दौरान बढ़ी राष्ट्रवादी भावना का लाभ उठाने के लिए जल्द चुनाव करवा सकते हैं। लेकिन लंबित ईरान युद्ध और उससे होने वाला नुकसान चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकता है।

ईरान युद्ध और इजरायली चुनाव का संबंध

अगर इजरायल ईरान पर विजय प्राप्त करता है और लेबनान की नई जमीन पर कब्जा करता है, तो नेतन्याहू के लिए जल्द चुनाव कराना फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसी स्थिति में उन पर चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों पर फैसले की मांग कमजोर पड़ सकती है। वैसे, नेतन्याहू को आरोपों से मुक्त करने की याचिका राष्ट्रपति कार्यालय में लंबित है।

हर हाल में, ईरान युद्ध इजरायली चुनाव का मुख्य मुद्दा बना रहेगा। चुनावी रणनीति और क्षेत्रीय सुरक्षा दोनों के लिहाज से यह मामला नेतन्याहू के लिए निर्णायक साबित होने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल