न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डोनाल्ड ट्रंप ने घोषित किया 2000 डॉलर डिविडेंड, अमेरिकी जनता के लिए बड़ा आर्थिक ऐलान

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकियों के लिए 2000 डॉलर डिविडेंड देने की घोषणा की। शटडाउन और टैरिफ पॉलिसी के बीच राष्ट्रपति का यह आर्थिक ऐलान वित्तीय राहत और निवेश बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Nov 2025 8:41:06

डोनाल्ड ट्रंप ने घोषित किया 2000 डॉलर डिविडेंड, अमेरिकी जनता के लिए बड़ा आर्थिक ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए अधिकांश अमेरिकियों के लिए 2,000 डॉलर का भुगतान करने की घोषणा की है। ट्रंप ने इसे अपनी टैरिफ पॉलिसी से जुड़े डिविडेंड के रूप में पेश किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि सभी अमेरिकी (हाई इनकम वालों को छोड़कर) को कम से कम 2,000 डॉलर प्रति व्यक्ति का डिविडेंड मिलेगा। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह भुगतान कब शुरू होगा और हाई इनकम वर्ग की सीमा क्या मानी जाएगी।

अमेरिका में शटडाउन का संकट

ट्रंप का यह ऐलान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका सबसे लंबे समय तक शटडाउन की स्थिति का सामना कर रहा है। शटडाउन की वजह से कई सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी के बिना रह रहे हैं और कई लोगों को फूड बैंक के जरिए ही भोजन मिल रहा है। कैलिफोर्निया, टेक्सास और एरिज़ोना जैसे बड़े शहरों में फूड बैंकों के सामने लंबी कतारें लग रही हैं। सरकारी खर्च रुकने से इकोनॉमी पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है और छोटे व्यवसायों को नुकसान हो रहा है।

शटडाउन क्यों होता है?

अमेरिका में शटडाउन तब होता है जब कांग्रेस या संसद फंडिंग बिल पास करने में विफल रहती है। इससे सरकार के पास खर्च करने के लिए फंड नहीं बचता और कई गैर-जरूरी कर्मचारी बिना वेतन के छुट्टी पर चले जाते हैं। इसके चलते कामकाज ठप रहता है और अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

टैरिफ पॉलिसी का ट्रंप ने किया बचाव

ट्रंप ने अपनी टैरिफ पॉलिसी का बचाव करते हुए कहा, “जो लोग टैरिफ के खिलाफ हैं, वे मूर्ख हैं। अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर और सम्मानित देश है, जहां महंगाई न्यूनतम है और शेयर बाजार रिकॉर्ड लेवल पर है। 401k जैसी रिटायरमेंट सेविंग्स स्कीम भी उच्चतम स्तर पर हैं।” ट्रंप ने कहा कि अमेरिका टैरिफ से भारी कमाई कर रहा है और जल्द ही अपने 37 ट्रिलियन डॉलर के कर्ज का भुगतान शुरू कर देगा।

टैरिफ से अमेरिका की कमाई

ट्रंप सरकार के अधिकारियों के अनुसार, टैरिफ पॉलिसी से अमेरिका को हर साल 300 अरब डॉलर से अधिक की कमाई हो सकती है। वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि टैरिफ से हर महीने 50 अरब डॉलर तक का मुनाफा हो सकता है। अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक, जून महीने में टैरिफ से 26.6 अरब डॉलर की कमाई हुई। व्हाइट हाउस ने बताया कि 29 जुलाई 2025 तक टैरिफ से 150 अरब डॉलर से अधिक की कमाई दर्ज की गई है।

टैरिफ क्या है?

टैरिफ वह टैक्स है जो विदेशी कंपनियों के उत्पादों पर लगाया जाता है। आयात के दौरान अमेरिकी कंपनियां इसका भुगतान करती हैं। उच्च टैरिफ के कारण विदेशी उत्पाद महंगे हो जाते हैं और लोग घरेलू उत्पादों को प्राथमिकता देने लगते हैं, जिससे अमेरिकी उद्योग को बढ़ावा मिलता है।

ट्रंप का यह डिविडेंड ऐलान शटडाउन की वजह से वित्तीय तंगी झेल रहे अमेरिकियों के लिए राहत का संकेत है। साथ ही, यह उनके टैरिफ पॉलिसी को समर्थन देने और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में निवेश और उत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया