न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निमिषा प्रिया को जल्द फांसी देने की मांग तेज, ब्लड मनी से भी अब नहीं बच सकेगी जान

यमनी नागरिक तलाल अब्दो महदी की हत्या में दोषी पाई गईं निमिषा के खिलाफ अब तलाल के परिवार ने सख्त रुख अपनाया है। खासकर, तलाल के भाई अब्दुल फतेह ने यमन की अदालत को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि निमिषा को बिना किसी देरी के फांसी की सजा दी जाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Aug 2025 3:49:41

निमिषा प्रिया को जल्द फांसी देने की मांग तेज, ब्लड मनी से भी अब नहीं बच सकेगी जान

यमन में हत्या के एक जघन्य मामले में दोषी ठहराई गई भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को अब जल्द ही फांसी दिए जाने की संभावना बढ़ गई है। यमनी नागरिक तलाल अब्दो महदी की हत्या में दोषी पाई गईं निमिषा के खिलाफ अब तलाल के परिवार ने सख्त रुख अपनाया है। खासकर, तलाल के भाई अब्दुल फतेह ने यमन की अदालत को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि निमिषा को बिना किसी देरी के फांसी की सजा दी जाए।

यह मांग ऐसे समय आई है जब पहले निर्धारित 16 जुलाई की तारीख को फांसी पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब परिवार का कहना है कि वो किसी प्रकार की माफी या सुलह को स्वीकार नहीं करेंगे। मनोरमा की रिपोर्ट के मुताबिक, यमन के अटॉर्नी जनरल जज अब्दुल सलाम अल हूती को भेजे गए पत्र में अब्दुल फतेह ने स्पष्ट लिखा है कि निमिषा को तत्काल दंडित किया जाए। परिवार की ओर से यह भी कहा गया है कि उन्होंने माफ करने या किसी सुलह पर पहुंचने के सभी रास्ते पूरी तरह बंद कर दिए हैं।

पत्र में फतेह ने यह भी उल्लेख किया कि पहले 25 जुलाई को उन्होंने एक और पत्र भेजकर अदालत से मौत की सजा की नई तारीख घोषित करने की अपील की थी। उन्होंने भारतीय मीडिया में आ रही उन रिपोर्ट्स पर भी कड़ी आपत्ति जताई, जिनमें संभावित ब्लड मनी समझौते की चर्चा हो रही थी। उनका कहना था, "तलाल का खून किसी सौदेबाजी की वस्तु नहीं है और परिवार कभी भी न्याय के साथ समझौता नहीं करेगा।"

निमिषा प्रिया का यह मामला 2018 से चर्चा में है, जब यमन में रहकर नर्स के रूप में काम कर रही भारतीय महिला पर यमनी नागरिक तलाल की हत्या का आरोप लगा। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में सामने आया कि निमिषा और तलाल ने एक साथ क्लीनिक खोलने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में उनके संबंधों में कड़वाहट आ गई। बताया जाता है कि तलाल ने निमिषा का पासपोर्ट अपने कब्जे में रख लिया था और इसे वापस पाने के लिए निमिषा ने उसे बेहोश करने की कोशिश की, लेकिन गलत डोज देने से उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद निमिषा को गिरफ्तार किया गया और उसे मौत की सजा सुनाई गई। अब जब परिवार ने ब्लड मनी (मुआवज़े) के किसी भी प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, तो निमिषा की फांसी टलने की उम्मीदें भी लगभग समाप्त हो चुकी हैं। यमन के कानून में यदि पीड़ित का परिवार दोषी को माफ कर दे तो फांसी की सजा को बदला जा सकता है, लेकिन यहां हालात इसके बिल्कुल उलट हैं। अब पूरा मामला इस बात पर टिक गया है कि अदालत नई तारीख कब तय करती है और सजा कब अमल में लाई जाती है।

यह मामला भारत और यमन के बीच कूटनीतिक स्तर पर भी संवेदनशीलता का विषय बन गया है, लेकिन फिलहाल पीड़ित परिवार का रुख बिल्कुल स्पष्ट है—उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए और वह जल्द से जल्द।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक