न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंद्रयान-5 मिशन में भारत-जापान की साझेदारी, अंतरिक्ष विज्ञान को मिलेगा नया आयाम

भारत और जापान ने मिलकर चंद्रयान-5 मिशन के लिए हाथ मिलाया है। इसरो और JAXA की साझेदारी से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पानी और अस्थिर तत्वों की खोज होगी। पीएम मोदी ने इसे अंतरिक्ष विज्ञान के नए युग की शुरुआत बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Aug 2025 8:28:53

चंद्रयान-5 मिशन में भारत-जापान की साझेदारी, अंतरिक्ष विज्ञान को मिलेगा नया आयाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों जापान दौरे पर हैं और इस यात्रा के दौरान भारत-जापान रिश्तों में एक बड़ा कदम उठाया गया है। दोनों देशों ने मिलकर अंतरिक्ष अनुसंधान को नई दिशा देने का निर्णय लिया है। इसके तहत चंद्रयान-5 मिशन को आगे बढ़ाने के लिए एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है। इस समझौते पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने दस्तख़त किए। इस दौरान जाक्सा की ओर से उपाध्यक्ष मातसुरा मायुमी मौजूद रहीं, वहीं भारत की ओर से जापान में तैनात राजदूत सिबी जॉर्ज ने भागीदारी निभाई।

मिशन का उद्देश्य और महत्व

चंद्रयान-5 मिशन का मुख्य लक्ष्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद स्थायी छायांकित क्षेत्रों (PSR) का अध्ययन करना है। इन इलाकों में पानी और कई तरह के अस्थिर तत्व पाए जाने की संभावना है, जिनकी खोज अंतरिक्ष विज्ञान के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। इस मिशन को JAXA अपने H3-24L रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजेगा। इसमें इसरो द्वारा विकसित लैंडर शामिल होगा, जो जापान निर्मित रोवर को लेकर चंद्र सतह पर उतरेगा। इसके अलावा, इसरो इस मिशन के लिए वैज्ञानिक उपकरण भी तैयार कर रहा है, जो चंद्र ध्रुवीय क्षेत्र में मौजूद वाष्पशील तत्वों का प्रत्यक्ष विश्लेषण करेंगे।

प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण

जापान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द योमिउरी शिंबुन को दिए एक इंटरव्यू में इस समझौते को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा, “यह देखकर मुझे खुशी है कि भारत और जापान चंद्रयान श्रृंखला के अगले चरण, यानी लूपेक्स मिशन के लिए एक साथ आ रहे हैं। यह सहयोग हमें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद स्थायी छाया वाले क्षेत्रों को और गहराई से समझने का अवसर देगा।”

पीएम मोदी ने यह भी विश्वास जताया कि दोनों देशों के वैज्ञानिक मिलकर अंतरिक्ष विज्ञान की नई सीमाएँ तय करेंगे और अनुसंधान की दिशा को और आगे ले जाएंगे।

अंतरिक्ष से जीवन में बदलाव

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा केवल तकनीकी सफलता नहीं बल्कि संकल्प, मेहनत और नवाचार की कहानी है। “चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता से लेकर अंतरग्रहीय मिशनों में भारत की उपलब्धियाँ इस बात का सबूत हैं कि अंतरिक्ष कोई अंतिम सीमा नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है,” उन्होंने कहा।

मोदी ने यह भी रेखांकित किया कि अंतरिक्ष विज्ञान का असर केवल शोध तक सीमित नहीं है। इसका उपयोग कृषि, आपदा प्रबंधन, संचार और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में व्यापक रूप से हो रहा है। भारत-जापान की साझेदारी से आने वाले समय में इन क्षेत्रों में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत