न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कनाडा में खालिस्तानियों का भारत विरोधी प्रदर्शन, तिरंगे का अपमान और उग्र नारे

कनाडा में खालिस्तानियों ने भारत विरोधी प्रदर्शन किया, तिरंगे का अपमान किया और उग्र नारे लगाए। ओटावा में SFJ के अनौपचारिक जनमत संग्रह में हजारों समर्थक शामिल हुए। भारत ने SFJ को आतंकवादी संगठन घोषित किया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Nov 2025 9:30:17

कनाडा में खालिस्तानियों का भारत विरोधी प्रदर्शन, तिरंगे का अपमान और उग्र नारे

कनाडा और भारत के बीच रिश्तों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है, लेकिन वहां मौजूद कुछ खालिस्तानी गुट अब भी अपनी नापाक गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में कनाडा की राजधानी ओटावा में एक अनौपचारिक जनमत संग्रह आयोजित किया गया, जिसमें हजारों खालिस्तानी समर्थक भारतीय विरोधी झंडों और नारे लेकर सड़कों पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया और गंभीर धमकियां भी दीं।

यह जनमत संग्रह कनाडा की सिख फॉर जस्टिस (SFJ) पार्टी द्वारा आयोजित किया गया, जो कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है। भारत ने देश विरोधी गतिविधियों के चलते SFJ को UAPA (Unlawful Activities Prevention Act) के तहत प्रतिबंधित कर रखा है। SFJ लगातार पंजाब को भारत से अलग कर खालिस्तान राज्य बनाने की मांग करता रहा है।

मोदी-कार्नी की मुलाकात पर उठाए सवाल

SFJ का दावा है कि ओंटारियो, अल्बर्टा, ब्रिटिश कोलंबिया और क्यूबेक में करीब 53,000 कनाडाई सिखों ने इस जनमत संग्रह में भाग लिया। वोटिंग के दौरान 2 किलोमीटर लंबी कतारें देखने को मिलीं।

इस बीच, वहीं रविवार को दक्षिण अफ्रीका के G20 सम्मेलन में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और दोनों देशों के संबंध सुधारने की पहल की। SFJ ने इस मुलाकात पर सवाल उठाते हुए कहा, “छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक लोग घंटों कतार में खड़े रहे। दोपहर 3 बजे तक मतदान खत्म होने से पहले हजारों लोग लाइन में थे। ऐसे में मार्क कार्नी ने पीएम मोदी से मुलाकात क्यों की?”

SFJ के उग्र और आतंकवादी कृत्य

जनमत संग्रह के दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने भारत के नेताओं और अधिकारियों की हत्या की धमकी भी दी। SFJ के महासचिव गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सैटेलाइट के माध्यम से मतदाताओं को संबोधित किया। वोटिंग के समापन के बाद समर्थकों ने भारतीय तिरंगे का अपमान किया। भारत ने SFJ को आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी