न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पेशे से टीचर…उम्र में 25 साल बड़ी, जानें कौन हैं ब्रिगिट जिसने अपने पति फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल को सरेआम जड़ा थप्पड़

ब्रिगिट मैक्रों ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को वियतनाम दौरे के दौरान सबके सामने थप्पड़ मारा। जानिए कौन हैं ब्रिगिट, जिनसे मैक्रों ने 25 साल के उम्र अंतर के बावजूद की शादी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 26 May 2025 5:56:14

पेशे से टीचर…उम्र में 25 साल बड़ी, जानें कौन हैं ब्रिगिट जिसने अपने पति फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल को सरेआम जड़ा थप्पड़

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों उन्हें थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। यह वीडियो वियतनाम दौरे का है, जब राष्ट्रपति मैक्रों अपने सरकारी विमान से उतर रहे थे। वीडियो में इस अप्रत्याशित घटना के कारण काफी हलचल मच गई है। हालांकि फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय (एलिसी पैलेस) ने इस वीडियो को ज्यादा महत्व न देने की बात कही है।

कौन हैं इमैनुएल मैक्रों की पत्नी ब्रिगिट?

ब्रिगिट मैक्रों वर्तमान में फ्रांस की प्रथम महिला हैं। 72 वर्षीय ब्रिगिट ने साल 2007 में इमैनुएल मैक्रों से शादी की थी। खास बात यह है कि ब्रिगिट, इमैनुएल से पूरे 25 साल बड़ी हैं। उनका जन्म फ्रांस में हुआ था और उन्होंने साहित्य में पढ़ाई की। बाद में वह एक स्कूल में पढ़ाने लगीं और वहीं उनकी मुलाकात इमैनुएल से हुई।

जब 15 साल के छात्र को हो गया अपनी टीचर से प्यार

इमैनुएल मैक्रों जब केवल 15 वर्ष के थे, तभी उन्हें अपनी टीचर ब्रिगिट से प्यार हो गया। पहले तो ब्रिगिट ने इस रिश्ते को गंभीरता से नहीं लिया और नाराजगी जताई, लेकिन समय बीतने के साथ उन्हें भी यह महसूस होने लगा कि इमैनुएल का प्यार सच्चा है। दोनों के बीच का यह रिश्ता धीरे-धीरे गहराता गया और करीब 10 वर्षों तक चला। अंततः 2007 में दोनों ने शादी कर ली और साथ रहने लगे।

ब्रिगिट की पहली शादी और उनके बच्चे

ब्रिगिट की पहली शादी आंद्रे नामक व्यक्ति से हुई थी, जिनसे उन्हें तीन बच्चे हैं। शादी के बाद उन्होंने स्कूल में पढ़ाना शुरू किया था, जहां उनकी इमैनुएल से पहली बार मुलाकात हुई थी। शादी के बाद ब्रिगिट ने शिक्षण कार्य छोड़ दिया और इमैनुएल के साथ राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने लगीं।

<

2017 के चुनाव में निभाई अहम भूमिका

साल 2017 में जब इमैनुएल मैक्रों राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे, तब ब्रिगिट ने उनके चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सक्रियता और रणनीतिक समझ ने चुनाव अभियान को मजबूती दी। चुनाव जीतने के बाद इमैनुएल ने उनके लिए विशेष रूप से ‘फर्स्ट लेडी’ का पद तैयार कराया।

पहले पति का गुमनामी में जाना

ब्रिगिट के इमैनुएल से शादी करने के बाद उनके पहले पति आंद्रे एकदम गुमनाम हो गए। इस रहस्य का खुलासा 2021 में उस समय हुआ, जब उनके जीवन पर एक किताब ‘Avoir Dix-Sept Ans’ प्रकाशित हुई। इसमें ब्रिगिट की बेटी ने बताया कि उनके पिता ने इस शादी के बाद कभी भी न तो ब्रिगिट से कुछ कहा और न ही इमैनुएल के बारे में कोई टिप्पणी की। दिलचस्प बात यह है कि ब्रिगिट और इमैनुएल की पहली मुलाकात भी उनकी बेटी की वजह से ही हुई थी, क्योंकि वह इमैनुएल की दोस्त थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका