न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले हमलावर को निहत्थे शख्स ने किया काबू, अद्भुत बहादुरी का वीडियो हुआ वायरल

सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान एक निहत्थे व्यक्ति ने दिखाई बहादुरी, हमलावर से राइफल छीनकर सुरक्षित किया माहौल; घटना में 10 लोगों की मौत, कई घायल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Dec 2025 4:41:14

ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले हमलावर को निहत्थे शख्स ने किया काबू, अद्भुत बहादुरी का वीडियो हुआ वायरल

सिडनी के प्रसिद्ध बॉन्डी बीच पर हुई भयावह गोलीबारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक हमलावर पेड़ के पीछे छिपकर गोलियां चला रहा है, लेकिन इसी बीच एक निहत्था व्यक्ति अद्भुत हिम्मत दिखाता है और हमलावर से राइफल छीन लेता है।

वीडियो लगभग 15 सेकंड लंबा है, जिसमें पहले निहत्था शख्स कारों के पीछे छिपा नजर आता है। फिर वह साहस के साथ पीछे से दौड़कर हमलावर पर काबू पाता है, उसकी गर्दन पकड़ता है और राइफल अपने हाथ में कर लेता है। इस साहसिक कदम से वहां मौजूद लोगों की जान बचाई जा सकी।

सामूहिक फायरिंग में 10 मौतें

इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें से एक हमलावर के तौर पर पहचाना गया। न्यू साउथ वेल्स (NSW) पुलिस ने बताया कि दूसरा संदिग्ध हमलावर गंभीर हालत में है। कुल 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस ने चेताया है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों हमलावरों ने लगभग 50 राउंड गोलियां दागीं। फायरिंग के तुरंत बाद इलाके में व्यापक पुलिस अभियान शुरू किया गया। NSW पुलिस ने पहली बार भारतीय समयानुसार दोपहर 2.17 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जनता को जानकारी दी और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की।

प्रधानमंत्री अल्बनीज की प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना को अत्यंत चौंकाने वाला और दुखद बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर मौजूद हैं और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी हैं। प्रधानमंत्री ने जनता से निर्देशों का पालन करने की अपील की।

बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार के दौरान हमला

जानकारी के अनुसार, यह फायरिंग हनुक्का के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस अवसर पर समुद्र तट पर भीड़ का होना और अचानक गोलीबारी ने अफरातफरी मचा दी।

ऑस्ट्रेलियन ज्यूश एसोसिएशन का आरोप

ऑस्ट्रेलियन ज्यूश एसोसिएशन के CEO रॉबर्ट ग्रेगरी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अल्बनीज और संबंधित अधिकारियों ने यहूदी समुदाय की सुरक्षा में पूरी तरह विफलता दिखाई। उनके अनुसार, पहले से ही इस घटना की आशंका जताई गई थी, लेकिन इसे रोकने में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

यह घटना न केवल ऑस्ट्रेलिया में सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा रही है, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने निहत्थे व्यक्ति की बहादुरी को भी पूरे देश में उजागर कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का जिक्र करते हुए भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- मेरे पिता की उम्र के हैं, उनके गिरेबान तक हाथ पहुंचा तो...
पीएम मोदी का जिक्र करते हुए भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- मेरे पिता की उम्र के हैं, उनके गिरेबान तक हाथ पहुंचा तो...
ISRO के निजीकरण पर कर्मचारियों की चिंता बढ़ी, 9 संघों ने अध्यक्ष से मांगा भविष्य की भूमिका पर स्पष्ट जवाब
ISRO के निजीकरण पर कर्मचारियों की चिंता बढ़ी, 9 संघों ने अध्यक्ष से मांगा भविष्य की भूमिका पर स्पष्ट जवाब
रूस से तेल खरीद पर भारत को राहत के संकेत, ट्रंप के 100% टैरिफ वाले बिल पर फंसा पेंच
रूस से तेल खरीद पर भारत को राहत के संकेत, ट्रंप के 100% टैरिफ वाले बिल पर फंसा पेंच
‘तेल खरीदना बंद करने से नहीं रुकेगी जंग’, रूस-यूक्रेन युद्ध पर जयशंकर का बड़ा बयान
‘तेल खरीदना बंद करने से नहीं रुकेगी जंग’, रूस-यूक्रेन युद्ध पर जयशंकर का बड़ा बयान
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान मसूद का हमला, बोले- ‘संविधान पर हथौड़ा चला’
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान मसूद का हमला, बोले- ‘संविधान पर हथौड़ा चला’
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के बीच बड़ा बदलाव, सचिन पायलट को मिली प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के बीच बड़ा बदलाव, सचिन पायलट को मिली प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
₹55 महीने से जमा करें और 60 के बाद पाएं ₹3000 पेंशन, मोदी सरकार की इस योजना में ऐसे मिलेगा लाभ
₹55 महीने से जमा करें और 60 के बाद पाएं ₹3000 पेंशन, मोदी सरकार की इस योजना में ऐसे मिलेगा लाभ