न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ढाका में कॉलेज की इमारत पर गिरा बांग्लादेश एयरफोर्स का FT-7BGI फाइटर जेट, कई छात्रों की मौत की आशंका, पायलट की मौत की पुष्टि

बांग्लादेश एयरफोर्स का FT-7BGI ट्रेनिंग फाइटर जेट ढाका के माइलस्टोन कॉलेज पर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट की मौत, कई छात्रों के मारे जाने की आशंका। बचाव कार्य जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 3:09:31

ढाका में कॉलेज की इमारत पर गिरा बांग्लादेश एयरफोर्स का FT-7BGI फाइटर जेट, कई छात्रों की मौत की आशंका, पायलट की मौत की पुष्टि

बांग्लादेश वायुसेना का एक ट्रेनिंग फाइटर जेट FT-7BGI सोमवार को एक बड़े हादसे का शिकार हो गया। यह विमान उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही ढाका स्थित एक कॉलेज की इमारत से टकरा गया। इस दुर्घटना में पायलट की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं कई छात्रों के मारे जाने की भी आशंका जताई जा रही है। अभी तक दुर्घटना के कारणों की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे के वक्त कॉलेज परिसर में छात्र मौजूद थे, जिससे हताहतों की संख्या ज्यादा हो सकती है। चीन द्वारा निर्मित यह विमान बांग्लादेश एयरफोर्स के बेड़े में ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस की रिपोर्ट के अनुसार

बांग्लादेशी मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यह विमान एक प्रशिक्षण मिशन पर था और दोपहर 1:06 पर उड़ान भरी थी। 1:30 बजे के आसपास यह हादसा हुआ। हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पायलट की मौत हो चुकी है, लेकिन अन्य घायल या मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना के बाद से राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

माइलस्टोन कॉलेज में मचा कोहराम

यह विमान ढाका के उत्तर में स्थित माइलस्टोन कॉलेज परिसर में गिरा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान ने सीधे कॉलेज की तीन मंजिला इमारत को टक्कर मारी, जहां उस समय सैकड़ों छात्र पढ़ाई कर रहे थे। अग्निशमन विभाग के अनुसार, आठ दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विमान के टकराने से कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। छात्रों को रिक्शों और अन्य निजी वाहनों के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

शिक्षक ने बताया- इमारत में फंसे थे छात्र

माइलस्टोन कॉलेज के एक फिजिक्स शिक्षक के मुताबिक, जब हादसा हुआ तब वे कॉलेज की 10 मंजिला इमारत में खड़े थे। उन्होंने देखा कि विमान पास की तीन मंजिला इमारत से टकरा गया। इस टक्कर के बाद कॉलेज में धुएं का गुबार और चीख-पुकार गूंजने लगी। छात्रों को इमारत से बाहर निकालने में शिक्षकों और स्टाफ ने तत्परता दिखाई। कुछ ही देर में सेना और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और ऑपरेशन शुरू कर दिया। रिपोर्ट्स में बताया गया कि कई छात्र गंभीर रूप से जल चुके हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार हुआ है', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार हुआ है', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
गर्मी में थाई रैश से हैं परेशान? बचाव और जल्दी ठीक करने के असरदार उपाय जानें
गर्मी में थाई रैश से हैं परेशान? बचाव और जल्दी ठीक करने के असरदार उपाय जानें