न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑस्ट्रेलिया में महिला ने एक साथ जन्मीं हूबहू दिखने वाली 4 बेटियां, डॉक्टरों ने बताया बेहद अनोखा मामला

ऑस्ट्रेलिया में 34 वर्षीय महिला ने प्राकृतिक रूप से एक जैसी दिखने वाली 4 बच्चियों को जन्म दिया। डॉक्टरों ने इसे डेढ़ करोड़ में एक बार होने वाला बेहद दुर्लभ मामला बताया। जानें पूरी कहानी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 22 Jul 2026 1:08:27

ऑस्ट्रेलिया में महिला ने एक साथ जन्मीं हूबहू दिखने वाली 4 बेटियां, डॉक्टरों ने बताया बेहद अनोखा मामला

लुइसविले: ऑस्ट्रेलिया से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने चिकित्सा जगत को भी हैरान कर दिया है। यहां 34 वर्षीय एक महिला ने एक जैसी दिखने वाली चार बच्चियों को जन्म दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक यह प्रेग्नेंसी बेहद दुर्लभ श्रेणी में आती है और ऐसे मामले दुनिया भर में बहुत कम देखने को मिलते हैं।

चारों बच्चियों की मां का नाम जेनिटर साउ नाआमोआना है। उन्होंने पिछले सप्ताह इन बेटियों को जन्म दिया। खास बात यह है कि दंपति पहले से ही चार बच्चों के माता-पिता हैं। अब परिवार में कुल आठ बच्चे हो गए हैं, जिससे उनके घर में खुशियों का माहौल है।

क्वींसलैंड के अस्पताल में हुई डिलीवरी

नाआमोआना ने क्वींसलैंड स्थित रॉयल ब्रिसबेन एंड विमेन्स हॉस्पिटल में चारों बच्चियों को जन्म दिया। अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टर एलेक्सा बेंडाल ने अस्पताल द्वारा जारी बयान में बताया कि यह गर्भधारण पूरी तरह प्राकृतिक था। उनके अनुसार एक ही निषेचित अंडा गर्भ में चार भागों में विभाजित हो गया, जिसके परिणामस्वरूप चारों बच्चियों का जन्म हुआ। उन्होंने इस घटना को चिकित्सा विज्ञान के लिए अत्यंत असाधारण बताया।

डॉक्टर बेंडाल ने कहा कि उनका अनुमान है कि इस तरह की गर्भावस्था लगभग डेढ़ करोड़ में से केवल एक मामले में देखने को मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में पहले ऐसा मामला दर्ज नहीं हुआ है।

परिवार को नहीं थी चार बच्चों की उम्मीद

अस्पताल प्रशासन के अनुसार नाआमोआना और उनके पति जोर्थम पहले से चार बच्चों का पालन-पोषण कर रहे थे और फिलहाल परिवार बढ़ाने की उनकी कोई योजना नहीं थी। ऐसे में जब उन्हें पता चला कि एक साथ चार बच्चियां आने वाली हैं तो वे खुद भी आश्चर्यचकित रह गए।

हालांकि इस खुशी के साथ कई चुनौतियां भी जुड़ी थीं। डॉक्टरों ने बताया कि यह हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी थी क्योंकि चारों भ्रूण एक ही प्लेसेंटा साझा कर रहे थे। ऐसी स्थिति में मां और बच्चों दोनों के लिए अतिरिक्त चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता होती है।

समय से पहले अस्पताल में कराया गया भर्ती

मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार, जब गर्भ में एक से अधिक भ्रूण होते हैं तो समय से पहले प्रसव, गर्भपात और जन्मजात जटिलताओं जैसी आशंकाएं सामान्य गर्भावस्था की तुलना में काफी बढ़ जाती हैं। यही वजह थी कि डॉक्टरों ने नाआमोआना की गर्भावस्था पर लगातार नजर बनाए रखी।

उन्हें गर्भावस्था के 25वें सप्ताह में ही अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था ताकि उनकी स्थिति और बच्चों के विकास की नियमित निगरानी की जा सके। बाद में 14 जुलाई को सिजेरियन ऑपरेशन के माध्यम से चारों बच्चियों का सुरक्षित जन्म कराया गया।

मां और चारों बच्चियां स्वस्थ

डॉक्टर एलेक्सा बेंडाल ने बताया कि 28 सप्ताह और चार दिन की गर्भावस्था में चार स्वस्थ बच्चियों का जन्म होना अपने आप में उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान मां को कुछ रक्तस्राव जरूर हुआ, लेकिन चार बच्चों की डिलीवरी को देखते हुए यह सामान्य सीमा में था। फिलहाल मां की हालत स्थिर है और चारों नवजात बच्चियां भी स्वस्थ हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भारत के हरियाणा में भी एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म देकर सुर्खियां बटोरी थीं। उस मामले में परिवार में दो बेटों और दो बेटियों के आने से खुशियों का माहौल बन गया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया का यह ताजा मामला अपनी दुर्लभता के कारण दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। (रिपोर्ट: AP)

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत