न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में कहर बनकर टूटा बर्फीला तूफान, कई राज्यों में आपातकाल; बिजली ठप, 13 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द

अमेरिका में भीषण बर्फीले तूफान ने भारी तबाही मचाई है। कई राज्यों में आपातकाल घोषित, बिजली आपूर्ति ठप और 13 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 25 Jan 2026 9:11:40

अमेरिका में कहर बनकर टूटा बर्फीला तूफान, कई राज्यों में आपातकाल; बिजली ठप, 13 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द

अमेरिका इन दिनों भीषण बर्फीले तूफान की चपेट में है। शनिवार, 24 जनवरी को आए इस शक्तिशाली शीत तूफान ने देशभर में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बर्फबारी और जमा देने वाली ठंड के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालात ऐसे हैं कि अमेरिका की करीब 40 प्रतिशत आबादी सीधे तौर पर इस तूफान के असर में आ चुकी है, जबकि कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

अमेरिकी मौसम विभाग (NWS) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शनिवार से लेकर सोमवार तक दक्षिणी रॉकी पर्वत से लेकर न्यू इंग्लैंड तक भारी बर्फबारी, ओलावृष्टि और फ्रीजिंग रेन देखने को मिल सकती है। विभाग ने लोगों को आगाह किया है कि इस दौरान कई दिनों तक कड़ाके की ठंड बनी रह सकती है, जिससे हालात और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

बर्फ की मोटी परत बनी बड़ी मुसीबत

नेशनल वेदर सर्विस की मौसम विशेषज्ञ एलिसन सैंटोरली ने स्थिति की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा, “बर्फ की मात्रा बेहद ज्यादा है और यह तेजी से पिघलने वाली नहीं है। इतनी भारी बर्फ के कारण राहत और रिकवरी के प्रयासों में भी बड़ी बाधाएं आ सकती हैं।” उनका कहना है कि बर्फ की मोटी परत सड़कों, बिजली लाइनों और बुनियादी ढांचे के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।

कई राज्यों में आपातकाल, केंद्र अलर्ट मोड पर

हालात की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार तक कम से कम एक दर्जन राज्यों में इमरजेंसी घोषित करने की मंजूरी दे दी है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में और राज्यों में भी आपातकाल की घोषणा की जा सकती है।

होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने जानकारी दी कि फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (FEMA) ने पहले से ही कई प्रभावित राज्यों में राहत सामग्री, अतिरिक्त स्टाफ और सर्च एंड रेस्क्यू टीमों को तैनात कर दिया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

बिजली गुल, जनजीवन ठप

मौसम विभाग का कहना है कि इस बर्फीले तूफान से होने वाला नुकसान कई इलाकों में किसी बड़े हरिकेन जितना गंभीर हो सकता है। भारी बर्फ और तेज हवाओं ने बिजली के खंभों और लाइनों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे बड़े पैमाने पर ब्लैकआउट देखने को मिल रहा है।

शनिवार को सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, इस तूफान के कारण करीब 1 लाख 20 हजार से ज्यादा बिजली कटौती दर्ज की गई। इनमें अकेले टेक्सास और लुइसियाना में लगभग 50-50 हजार उपभोक्ता अंधेरे में डूब गए। इसके अलावा, हालात बिगड़ने के चलते देशभर में 13 हजार से अधिक फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?