न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर गोलियों से गूंजा अमेरिका, साउथ कैरोलाइना के तटीय शहर में अंधाधुंध फायरिंग, 11 लोग घायल

साउथ कैरोलाइना के तटीय शहर लिटिल रिवर में रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई, जिसमें कम से कम 11 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 26 May 2025 11:27:45

फिर गोलियों से गूंजा अमेरिका, साउथ कैरोलाइना के तटीय शहर में अंधाधुंध फायरिंग, 11 लोग घायल

लिटिल रिवर (अमेरिका)। अमेरिका में एक बार फिर गन कल्चर की भयावह तस्वीर सामने आई है। साउथ कैरोलाइना के तटीय शहर लिटिल रिवर में रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई, जिसमें कम से कम 11 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

लिटिल रिवर, लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन मायर्टल बीच से लगभग 32 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है।

पुलिस ने नहीं दी घायलों की विस्तृत जानकारी

होरी काउंटी पुलिस विभाग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कई घायल निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचे। हालांकि, अभी तक घायलों की स्थिति या पहचान को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। फिलहाल, संदिग्धों की तलाश और गोलीबारी के कारणों की जांच जारी है।

अमेरिका में गन कल्चर: आंकड़े चौंकाने वाले

1. पिछले 50 वर्षों में 15 लाख से ज्यादा अमेरिकी नागरिक गोलीबारी में मारे गए हैं।

2. अमेरिका की जनसंख्या लगभग 33 करोड़, जबकि हथियारों की संख्या 40 करोड़ से अधिक है।

3. अमेरिका में 18 वर्ष की आयु में राइफल या हैंडगन खरीदी जा सकती है, जबकि कुछ हथियारों के लिए न्यूनतम आयु 21 साल निर्धारित है।

क्या कहता है घटनाक्रम?

यह घटना अमेरिका में बढ़ती गन हिंसा और कमजोर हथियार नियंत्रण नीति पर फिर सवाल उठाती है। हर साल ऐसे सैकड़ों मामले सामने आते हैं, जहां सार्वजनिक स्थानों पर निर्दोष लोग गोलीबारी का शिकार बन जाते हैं। बावजूद इसके, इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण अब तक एक चुनौती बना हुआ है।

अमेरिका में एक और गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और हथियार नियंत्रण कानूनों पर गंभीर बहस को फिर हवा दे दी है। जब तक गन कल्चर पर ठोस कदम नहीं उठाए जाते, ऐसी घटनाएं आम नागरिकों के लिए खतरा बनी रहेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी