न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘क्रैश से पहले कई बार तकनीकी खराबियों का सामना कर चुका था विमान’, अहमदाबाद हादसे पर अमेरिकी संसद में पेश हुई रिपोर्ट

12 जून 2025 को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद एअर इंडिया फ्लाइट AI 171 क्रैश हो गया। अमेरिकी संसद में पेश FAS रिपोर्ट में बताया गया कि बोइंग 787 विमान कई तकनीकी खामियों का सामना कर चुका था, जिससे हादसे की गंभीरता बढ़ी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 22 Jan 2026 8:41:45

‘क्रैश से पहले कई बार तकनीकी खराबियों का सामना कर चुका था विमान’, अहमदाबाद हादसे पर अमेरिकी संसद में पेश हुई रिपोर्ट

12 जून 2025 को 242 यात्रियों से भरा एअर इंडिया का फ्लाइट AI 171 अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद यह विमान मेडिकल अस्पताल की बिल्डिंग से टकरा गया। इस हादसे को कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इसके पीछे की असली वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है।

एयरक्राफ्ट में तकनीकी खामियां

अमेरिका के एविएशन सेफ्टी कैंपेन ग्रुप (FAS) का कहना है कि एयर इंडिया के बोइंग 787 में उड़ान भरने से पहले ही कई तकनीकी समस्याएं थीं। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के पहले विमान कई बार तकनीकी खराबियों का सामना कर चुका था, जिससे सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर सवाल खड़े हो गए।

FAS ने अमेरिकी संसद में रिपोर्ट पेश की

12 जनवरी 2026 को फाउंडेशन फॉर एविएशन सेफ्टी (FAS) ने अमेरिकी संसद में अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, FAS ने पाया कि एयर इंडिया के हिस्से बनने के बाद से ही इस बोइंग 787 में लगातार तकनीकी खामियां दर्ज होती रही हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि विमान के इंजीनियरिंग और रखरखाव में कई कमियां थीं। इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, सॉफ्टवेयर, सर्किट ब्रेकर बार-बार ट्रिप होना, खराब वायरिंग, शॉर्ट सर्किट, बिजली की आपूर्ति में रुकावट और पावर सिस्टम का अधिक गर्म होना जैसी समस्याओं की शिकायतें पहले भी दर्ज की जा चुकी थीं।

बोइंग का बयान

FAS की रिपोर्ट पर बोइंग ने प्रतिक्रिया दी है। बोइंग के प्रवक्ता का कहना है, “हम संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के प्रोटोकॉल का पालन करते हैं। भारत में हुए विमान हादसे में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) जो भी निष्कर्ष निकालेगा, हम उसका पालन करेंगे।” इस दौरान एयर इंडिया ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में संकेत दिए थे कि फ्यूल स्विच बंद होने के कारण यह हादसा हुआ। इस घटना की तुलना पहले हुए बोइंग 737 मैक्स हादसे से भी की गई थी।

FAS की रिपोर्ट में और खुलासे

FAS की रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि बोइंग 787 अपने शेड्यूल से लगभग 3 साल पीछे चल रहा है और इस प्रोजेक्ट का बजट अरबों डॉलर तक पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बोइंग 787 के 2000 से अधिक विमानों में विभिन्न सिस्टम फेलियर हो चुके हैं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि बोइंग 787 का निर्माण 2011 में पूरा हुआ और दिसंबर 2013 में इसे पहली बार उड़ान दी गई। इसे 28 जनवरी 2014 को एयर इंडिया को सौंपा गया, और 8 फरवरी 2014 को इसने अपनी पहली कमर्शियल उड़ान भरी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के सत्य निकेतन के पास इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
दिल्ली के सत्य निकेतन के पास इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने बताया- कई एजेंसियां बचाव में जुटीं
सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने बताया- कई एजेंसियां बचाव में जुटीं
सागर में शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत, छह मदिरा दुकानें सील; गांवों में स्क्रीनिंग शुरू
सागर में शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत, छह मदिरा दुकानें सील; गांवों में स्क्रीनिंग शुरू
ग्वालियर-भोपाल जा रही बस में अचानक भड़की आग, 25 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
ग्वालियर-भोपाल जा रही बस में अचानक भड़की आग, 25 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
फराह खान के तीनों बच्चे पढ़ाई के लिए विदेश रवाना, विदाई के बाद छलका मां का दर्द
फराह खान के तीनों बच्चे पढ़ाई के लिए विदेश रवाना, विदाई के बाद छलका मां का दर्द
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान प्रतापगढ़ी का विरोध, प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान प्रतापगढ़ी का विरोध, प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
‘जिस्म’ करने से पहले बिपाशा बसु को मिली थी बड़ी चेतावनी, बोलीं- सबने कहा था करियर खत्म हो जाएगा
‘जिस्म’ करने से पहले बिपाशा बसु को मिली थी बड़ी चेतावनी, बोलीं- सबने कहा था करियर खत्म हो जाएगा