न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उड़ान के तुरंत बाद 'एयर फोर्स वन' में आई तकनीकी गड़बड़ी, ट्रंप को वापस लौटना पड़ा वाशिंगटन; क्या दावोस यात्रा हुई रद्द?

एयर फोर्स वन में उड़ान के तुरंत बाद आई तकनीकी खराबी के चलते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वाशिंगटन लौटना पड़ा। हालांकि व्हाइट हाउस ने साफ किया कि विमान बदला गया है और दावोस में होने वाली वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम यात्रा रद्द नहीं हुई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 21 Jan 2026 11:48:20

उड़ान के तुरंत बाद 'एयर फोर्स वन' में आई तकनीकी गड़बड़ी, ट्रंप को वापस लौटना पड़ा वाशिंगटन; क्या दावोस यात्रा हुई रद्द?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को स्विट्ज़रलैंड के दावोस में होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में हिस्सा लेने के लिए रवाना होना था, लेकिन उनकी यात्रा की शुरुआत ही बाधा के साथ हुई। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद राष्ट्रपति के विशेष विमान एयर फोर्स वन में इलेक्ट्रिकल सिस्टम से जुड़ी तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके चलते विमान को बीच रास्ते से ही वापस लौटाना पड़ा।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विमान को मैरीलैंड स्थित जॉइंट बेस एंड्रूज़ पर सुरक्षित उतारा गया। राष्ट्रपति को किसी भी संभावित जोखिम से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया, ताकि वे वैकल्पिक विमान से अपनी आगे की यात्रा पूरी कर सकें।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि इस तकनीकी समस्या का दावोस यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि केवल विमान बदला गया है और राष्ट्रपति ट्रंप जल्द ही दूसरे विमान से स्विट्ज़रलैंड के लिए रवाना होंगे। यानी, दावोस दौरा रद्द नहीं हुआ है।

दावोस में जुटेंगे राजनीति और उद्योग जगत के दिग्गज

स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित होने वाली वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में इस बार वैश्विक राजनीति और कॉरपोरेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करने वाली हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलावा जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डिमन और एनवीडिया के प्रमुख जेन्सन हुआंग जैसे दिग्गज उद्योगपति भी इस मंच पर नजर आएंगे।

2020 के बाद पहली बार दावोस पहुंचेंगे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप अपने पहले कार्यकाल के दौरान साल 2020 में दावोस गए थे। इसके बाद यह पहला मौका होगा जब वे व्यक्तिगत रूप से WEF में शामिल होंगे। पिछले वर्ष उन्होंने व्हाइट हाउस में वापसी के तुरंत बाद वर्चुअल माध्यम से संबोधन किया था, जिसने वैश्विक स्तर पर काफी चर्चा बटोरी थी। इस बार ट्रंप के साथ अमेरिका का अब तक का “सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल” दावोस पहुंचने वाला है।

रिकॉर्ड संख्या में वैश्विक प्रतिनिधि होंगे शामिल

WEF आयोजकों के मुताबिक, इस वर्ष करीब 3,000 प्रतिभागी दावोस में हिस्सा लेंगे। इनमें 400 से अधिक राजनीतिक नेता, लगभग 850 बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सीईओ और तकनीकी क्षेत्र के करीब 100 शीर्ष विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह आंकड़ा दावोस के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े जमावड़ों में से एक माना जा रहा है।

ग्रीनलैंड विवाद के चलते डेनमार्क रहेगा अनुपस्थित

हालांकि, इस बार एक अहम यूरोपीय देश दावोस से दूरी बनाएगा। डेनमार्क सरकार ने सम्मेलन में भाग न लेने का फैसला किया है। WEF के प्रवक्ता के अनुसार, ग्रीनलैंड को लेकर चल रहे विवाद और ट्रंप द्वारा यूरोपीय देशों पर नए टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद यह निर्णय लिया गया।

कई प्रमुख वैश्विक नेता भी नहीं आएंगे दावोस

इस साल दावोस में कई बड़े नामों की गैरमौजूदगी भी चर्चा में है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का नाम पहले सूची में शामिल था, लेकिन बाद में उनके न आने की पुष्टि हो गई। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी WEF में भाग नहीं लेंगे। इसके अलावा भारत और ब्राज़ील के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति भी इस बार नहीं होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया