न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

AI पर भाषण देते-देते फिसली जुबान, UNSC में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हुई किरकिरी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का AI पर भाषण चर्चा में, लेकिन बार-बार फिसलती जुबान और गलत उच्चारण सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Sep 2025 12:49:58

AI पर भाषण देते-देते फिसली जुबान, UNSC में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हुई किरकिरी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की हालिया बैठक में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ चर्चा के मुख्य विषय बने। बैठक का एजेंडा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और उसकी चुनौतियों पर था, लेकिन आसिफ का भाषण केवल विषय की गंभीरता के कारण नहीं बल्कि उनके बार-बार फिसलते उच्चारण की वजह से सुर्खियों में आया।

भाषण में लगातार गलती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, AI के खतरों और संभावनाओं पर बोलते हुए आसिफ ने भाषण में लगभग सात बार शब्दों का सही उच्चारण नहीं किया। उन्होंने “breathtaking”, “reshaping our world” और “space” जैसे शब्दों को बोलते समय बार-बार गलती की। विशेष रूप से “risk” शब्द को उन्होंने “riks” बोल दिया, जिससे सभा में मौजूद कई प्रतिनिधि असहज नजर आए। यह सब क्षण कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

AI के खतरे की चेतावनी

हालांकि भाषण में उच्चारण की गलतियों के बावजूद, आसिफ ने AI के गंभीर खतरों की ओर ध्यान आकर्षित किया। उनका कहना था कि AI युद्ध की सीमा को घटा सकती है, निर्णय लेने की प्रक्रिया को तेज कर सकती है और कूटनीतिक विकल्पों को सीमित कर सकती है। अगर AI का जिम्मेदारी से उपयोग नहीं किया गया तो यह डिजिटल खाई को और चौड़ा कर सकता है और वैश्विक शांति के लिए खतरा बन सकता है।

भारत-पाक टकराव का हवाला

भाषण में ख्वाजा आसिफ ने हालिया भारत-पाक टकराव का उदाहरण भी दिया। उन्होंने दावा किया कि इस संघर्ष में एक परमाणु संपन्न देश ने स्वायत्त लूटरिंग म्यूनिशन, हाई-स्पीड क्रूज मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया। उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर का नाम लेते हुए कहा कि यह आधुनिक AI-आधारित युद्ध की भयावह संभावनाओं को दर्शाता है।

मई 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें तेज और तकनीकी रूप से उन्नत हथियारों का इस्तेमाल हुआ। बढ़ते तनाव के बावजूद, 10 मई को दोनों देशों ने संघर्ष विराम की घोषणा की।

इस बैठक में ख्वाजा आसिफ का भाषण AI की गंभीरता और वैश्विक सुरक्षा पर इसके प्रभाव दोनों पर चर्चा करने वाला था, लेकिन उनके लड़खड़ाते शब्द और उच्चारण की गलतियाँ सोशल मीडिया पर मजाक और आलोचना का कारण बन गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?