न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अफगानिस्तान की सीमा पर भारी संघर्ष, पाकिस्तान का दावा- ‘चार चौकियां नष्ट’

अफगानिस्तान की सीमा पर पाकिस्तान ने चार पोस्टों को नष्ट करने का दावा किया, जारी किए गए थर्मल वीडियो में हमले के दृश्य दिखाए गए। तालिबान ने बातचीत के लिए संकेत दिया, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने संघर्ष रोकने की अपील की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 28 Feb 2026 11:31:49

अफगानिस्तान की सीमा पर भारी संघर्ष, पाकिस्तान का दावा- ‘चार चौकियां नष्ट’

पाकिस्तानी सेना ने हाल ही में थर्मल वीडियो जारी कर बड़ा दावा किया है। सेना के अनुसार, आज सुबह उसने अफगानिस्तान की सीमा पर स्थित चार पोस्टों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। जारी किए गए थर्मल वीडियो में हमले के दौरान की दृश्यावली दिखाई गई है।

पाकिस्तानी सेना ने बताया कि निशाने पर रखी गई पोस्टें किला सैफुल्लाह सेक्टर, नुस्की सेक्टर और गुदवाना सेक्टर में स्थित थीं। सेना का दावा है कि इन सभी पोस्टों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया। फिलहाल अफगान सरकार की ओर से इस दावे पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की चिंता

इससे पहले अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ती हिंसा को लेकर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने गहरी चिंता व्यक्त की। महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से तुरंत संघर्ष रोकने और कूटनीति के माध्यम से मतभेद सुलझाने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव दोनों देशों में हिंसा और आम नागरिकों पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं। उन्होंने युद्ध विराम की मांग करते हुए कहा कि सभी मतभेद बातचीत और कूटनीतिक माध्यम से ही हल किए जाने चाहिए।

दुजारिक ने यह भी बताया कि संयुक्त राष्ट्र के मानवीय अधिकारी अफगानिस्तान में हो रहे हमलों से उत्पन्न संकट की निगरानी कर रहे हैं। विशेष रूप से पूर्वी अफगानिस्तान में तोरखम सीमा पार स्थित ट्रांजिट और रिसेप्शन सेंटर पर हुए हमले को लेकर चिंता जताई गई। उन्होंने सभी पक्षों से अपील की कि वे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करें और आम नागरिक तथा नागरिक संरचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

तालिबान ने बातचीत का इशारा किया

इसी बीच अफगानिस्तान में तालिबान ने कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान ने कई बड़े शहरों पर हवाई हमले किए हैं। अल-जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद के रक्षा मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच खुली जंग जैसी स्थिति बन गई है। पिछले कुछ महीनों से दोनों देशों में तनाव बढ़ता जा रहा था और कई बार जवाबी हमले भी किए गए।

तालिबान को भारी नुकसान

सूत्रों के अनुसार, अफगान तालिबान को इस संघर्ष में भारी नुकसान हुआ है। अब तक 331 लोग मारे गए और 500 से अधिक घायल हुए हैं। इसके अलावा 104 चेक पोस्ट नष्ट कर दी गई हैं और 22 पोस्टों पर पाकिस्तान ने कब्जा कर लिया है। 163 टैंक और सशस्त्र वाहन भी नष्ट किए गए। साथ ही, अफगानिस्तान के 37 विभिन्न क्षेत्रों को हवाई हमलों के जरिए प्रभावी रूप से निशाना बनाया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?