न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खबरों में छाया यह बकरा मराकेश, इसकी कीमत कर रही हर किसी को हैरान

हम जिस बकरे की बात कर रहे हैं वह 21000 डॉलर यानि 15.6 लाख रुपये में खरीदा गया हैं। बकरे की इतनी ज्यादा कीमत हर किसी को हैरान कर रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 4:48:17

खबरों में छाया यह बकरा मराकेश, इसकी कीमत कर रही हर किसी को हैरान

बाजार में जानवरों की खरीद-फरोख्त की जाती हैं और उसकी खासियत के अनुसार ही जानवर की कीमत लगाई जाती हैं। इस बीच एक बकरा मराकेश खबरों में छाया हुआ हैं जिसकी कीमत हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रही हैं। हम जिस बकरे की बात कर रहे हैं वह 21000 डॉलर यानि 15.6 लाख रुपये में खरीदा गया हैं। बकरे की इतनी ज्यादा कीमत हर किसी को हैरान कर रही हैं। बकरे को इतने अच्छे ढंग से पाला-पोसा गया है कि उसे देखने वाले बकरे पर मोहित हो जाते हैं। द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बकरे को एंड्रयू मोस्ली ने खरीदा है और इस बार इसकी कीमत सबसे ज्यादा लगी है। इस बकरे की खासियत इसका बेहद स्टायलिश होना है।

पश्चिमी न्यू साउथ वेल्स के एक कस्बे कोबार में बकरे को नीलामी के लिए रखा गया था, जहां उसके नए मालिक मोस्ली ने उसे खरीदा। मराकेश को खरीदने से पहले भी मोस्ली के पास ऑस्ट्रेलिया की सबसे अधिक कीमत वाली बकरी थी। उन्हें बकरी पालन का काफी शौक है। इससे पहले ब्रॉक नाम की बकरी को पिछले महीने बेचा गया था, जिसे सबसे महंगी बकरी होने का तमगा मिला है। इसे 12,000 डॉलर में खरीदा गया था, जबकि इससे पहले मोस्ली ने एक और बकरे को 9,000 डॉलर में खरीदा था। मराकेश के नए मालिक मोस्ली ने बताया कि इस नस्ल के बकरों की संख्या काफी कम है, इसीलिए ये महंगे बिकते हैं।

जिस बकरे की कीमत लाखों में लगी है, उसका स्वास्थ्य काफी अच्छा है। वो अच्छी ब्रीड का है और प्रजनन के लिए उपयुक्त है। मोस्ली की पत्नी का कहना है कि एतिवांडा में बकरे और भेड़ों को पालते हैं, जो उनके लिए स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। मराकेश बकरे का पालन-पोषण क्वींसलैंड सीमा के पास गुडूगा में रंगलैंड रेड स्टड में हुआ। कोबार में बिक्री के दौरान इस नस्ल के 17 बकरे थे। बकरों के पालन में एक्सपर्ट मोस्ली का कहना है कि बकरे की क्वालिटी का अंदाज़ा सिर्फ उसके स्वास्थ्य ने नहीं लगाया जाता बल्कि दूसरे पहलुओं पर भी नज़र डाली जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती