महिला ने प्लेन में ही जड़ दिया वृद्ध को सबके सामने थप्पड़, वजह बना मास्क, जानें पूरा माजरा #Video
महिला ने सभी के सामने एक वृद्ध को थप्पड़ जड़ दिया। इसके पीछे का कारण मास्क बताया जा रहा हैं। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं।
Posts by : Ankur Mundra |
Updated on: Wed, 29 Dec 2021 4:21:00
सोशल मीडिया के इस जमाने में जब भी कभी कहीं कोई अनोखी घटना घटित होती हैं तो वह इस प्लेटफार्म से पूरी दुनिया में फ़ैल जाती हैं। ऐसी ही एक घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा हैं जो कि एक फ्लाइट का हैं जिसमें एक महिला ने सभी के सामने एक वृद्ध को थप्पड़ जड़ दिया। इसके पीछे का कारण मास्क बताया जा रहा हैं। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं। फ्लोरिडा के टैंपा से उड़ान भरकर जॉर्जिया के एटलांटा जाने वाली डेल्टा फ्लाइट में एक महिला ने खूब हंगामा काटा। क्योंकि, एक वृद्ध ने मास्क नहीं पहना था जिसको देख महिला ने अपना आपा खोया तथा उस वृद्ध के थप्पड़ रख दिया।