पूरी दुनिया कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गए है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के केस लगातार बढ़ रहे हैं। लिहाजा, पब्लिक प्लेस पर एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं मास्क पहनने और दूरी बनाए रखने की जरूरत फिर से सामने आ गई है। हालाकि, सख्ती के बाद भी लोग अब भी लापरवाह बने हुए हैं। ऐसे में प्लेन के अंदर एक बुजुर्ग को फेस मास्क ने पहनना काफी महंगा पड़ गया। क्योंकि, एक महिला ने बुजुर्ग को सबके सामने थप्पड़ ही जड़ दिया। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।














