Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीमार बच्चे से परेशान हो चुकी थी मां, चैन की नींद सोने के लिए बच्चे को पिला दिया ज़हर

एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं ऑस्ट्रेलिया से जहां एक मां बीमार बच्चे से इस कदर परेशान हो गई कि चैन की नींद सोने के लिए अपने बच्चे को ही ज़हर पिला दिया। गनीमत ये रही कि मां की बेरहम हरकत के बाद भी बच्चे की जान बच गई। ये घटना वाकई दंग कर देने वाली है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Oct 2021 5:43:43

बीमार बच्चे से परेशान हो चुकी थी मां, चैन की नींद सोने के लिए बच्चे को पिला दिया ज़हर

बच्चे के लिए एक मां बहुत कुछ करती हैं और अपनी नींद उड़ाकर उसका ख्याल रखती हैं। कहा जाता हैं कि एक मां कभी भी अपने बच्चे का बुरा नहीं सोच सकती हैं। लेकिन इसके उलट एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं ऑस्ट्रेलिया से जहां एक मां बीमार बच्चे से इस कदर परेशान हो गई कि चैन की नींद सोने के लिए अपने बच्चे को ही ज़हर पिला दिया। गनीमत ये रही कि मां की बेरहम हरकत के बाद भी बच्चे की जान बच गई। ये घटना वाकई दंग कर देने वाली है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह हैं कि महिला ने अपनी घिनौनी हरकत से पल्ला छुड़ाने के लिए अपनी बेटी पर इसका इल्ज़ाम लगा दिया, लेकिन बाद में अपना गुनाह खुद कुबूल किया।
The Sun की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी महिला का नाम ब्रुक एवलिन लुकास है और उसकी उम्र 26 साल है। आरोप है कि उसने अपने नवजात बच्चे की फीडिंग ट्यूब में ब्लीच मिलाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। ब्रुक एवलिन लुकास का बेटा 14 हफ्ते पहले ही पैदा हो गया था। इस वजह से वो काफी कमज़ोर था और उसे खाना देने के लिए फीडिंग ट्यूब का सहारा लिया जा रहा था। बच्चे पर मां को उसकी बीमारी के चलते ज्यादा ध्यान देना पड़ रहा था और उसकी नींद पूरी नहीं हो पा रही थी। एक दिन उसने अपनी अच्छी नींद और थोड़े आराम के लिए बच्चे की फीडिंग ट्यूब में डिटर्जेंट लिक्विड डाल दिया। घटना के थोड़ी देर बाद ही बच्चे की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। मां ने जब देखा की बच्चे की तबीयत खराब होने लगी और उसे उल्टियां हो रही हैं, तो उसने एमरजेसी सर्विस को बुलाया। अपना जुर्म छिपाने के लिए मां ने पुलिस ने ये भी कहा कि उसकी 4 साल की बच्ची ने फीडिंग ट्यूब में डिटर्जेंट डालने की गलती की है। बच्चे को 4 महीने अस्पताल में रखने के बाद जब मां को खुद अपने किये पर पछतावा हुआ, तो उसने पुलिस को सारी सच्चाई बता दी। कोर्ट पहुंचकर भी उसने ये बात कुबूल की अपने बच्चे को ब्लीच पिलाने वाली वो खुद है। बच्चा फिलहाल अपने दादा-दादी के पास है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology