Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर 40 लाख की तनख्वाह पाने वाली महिला ने ‘काम वाली बाई’ बनने के लिए क्यों छोड़ दी नौकरी?

40 लाख की तनख्वाह पाने वाली एक महिला ने अपनी नौकरी छोड़कर ‘काम वाली बाई’ बनना पसंद किया जहां वे अपनी पहली नौकरी की तुलना में 70 फीसदी कम सैलरी पाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Dec 2021 3:34:10

आखिर 40 लाख की तनख्वाह पाने वाली महिला ने ‘काम वाली बाई’ बनने के लिए क्यों छोड़ दी नौकरी?

हर कोई नौकरीपेशा अपने जीवन में अच्छी सैलेरी वाली नौकरी पाना चाहता हैं जिसके लिए वह पढ़ाई से लेकर काम में बहुत मेहनत करता हैं। इसी के साथ वह दूसरी नौकरी तब करता हैं जब वहां उसे और अच्छी तनख्वाह मिले। लेकिन इसके उलट क हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां 40 लाख की तनख्वाह पाने वाली एक महिला ने अपनी नौकरी छोड़कर ‘काम वाली बाई’ बनना पसंद किया जहां वे अपनी पहली नौकरी की तुलना में 70 फीसदी कम सैलरी पाती हैं। सुनने में ये आपको अजीब लगेगा, लेकिन यही सच्चाई है। इस महिला ने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए 40 लाख की नौकरी छोड़ दी।
वेबसाइट द सन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की क्लेयर बर्टन नाम की एक महिला ने अच्छी-खासी कॉरपोरेट जॉब को छोड़कर दूसरों के घरों में क्लीनिंग का काम शुरू किया है। क्लेयर का कहना है कि उन्हें दूसरों के घरों में साफ-सफाई करके बेहद खुशी मिलती है। बता दें कि इस महिला ने 2001 में एक बैंक में कस्टमर सर्विस रिप्रजेंटेटिव के तौर पर नौकरी की शुरुआत की थी। तब क्लेयर की सैलरी सालाना 15 लाख थी। उन दिनों क्लेयर, हेनरी (बदला हुआ नाम) नाम के एक लड़के के साथ 1996 से रिलेशनशिप में थीं। क्लेयर बताती हैं, 2003 में दोनों ने शादी का फैसला किया। इसके बाद खुशहाल जिंदगी जीने लगे। 14 साल तक तो सबकुछ सही चला। 2017 में क्लेयर का प्रमोशन हुआ। उनकी सालाना सैलरी 40 लाख रुपए हो गई। लेकिन इसी साल उनके कैंसर से उनके पिता की मौत हो गई। इससे क्लेयर काफी टूट गईं। लेकिन इस मुश्किल वक्त में साथ देने की बजाए उनके पति ने उन्हें छोड़ दिया। क्लेयर ने बताया कि अचानक से इतना कुछ होने के बाद वे डिप्रेशन में चली गईं। इससे बाहर आने के लिए उन्होंने घर की साफ-सफाई करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ऐसे पेज को लाइक किया था, जिसमें घर की साफ-सफाई से संबंधित वीडियोज शेयर किए जाते थे। चूंकि क्लेयर को यह सब करना पसंद था, इसलिए उन्होंने इसी काम को करने का मन बना लिया।

कोविड महामारी के दौरान जब लोगों की नौकरियां दांव पर लगने लगीं, तब क्लेयर ने खुद अपनी जॉब छोड़कर क्लीनिंग का काम शुरू कर दिया। इसके बाद एक एजेंसी से जुड़ गईं और दूसरों के घरों में क्लीनिंग काम शुरू कर दिया। क्लेयर बताती हैं कि आज उनके पास छह क्लाइंट्स हैं। क्लेयर की मानें, तो ऑफिस के मेल भेजने से ज्यादा उन्हें दूसरों के घरों में साफ-सफाई करने में ज्यादा खुशी मिलती है। उनका कहना है कि जो नौकरी आपको खुशी देती है, उसमें आपका मन भी लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
astrology