जंगली सूअर कितना खतरनाक होता है इसका ताजा उदहारण इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक जंगली सुहर घर के मेन गेट पर लगे भारी-भरकम लोहे के दरवाजे को तोड़कर परिसर में दाखिल हो जाता है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि डर से सहमा हुआ एक सूअर सड़क की तरफ से दौड़ता हुआ आता है और लोहे के दरवाजे से टकरा जाता है। ऐसा लगता है मानों कोई शिकारी उसकी पीछा कर रहा हो और वो बिना कुछ सोचे गेट में जोरदार धक्का मारता है। गेट के साथ उसकी टक्कर इतनी जोरदार होती है कि पूरा गेट ही उखड़कर धराशायी हो जाता है। सूअर की टक्कर से गेट के तीन टुकड़े हो जाते हैं।