VIDEO : मोमो के साथ आइसक्रीम का यह कॉम्बिनेशन देख लोगों ने कर डाली दुनिया खत्म होने की बात!
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मोमो के साथ आइसक्रीम का कॉम्बिनेशन बनाकर रोल तैयार किया गया हैं। इस डिश को देखकर सभी एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इसकी ज़रूरत क्या थी?
Posts by : Ankur Mundra |
Updated on: Fri, 21 Jan 2022 3:29:21
सोशल मीडिया आज के समय में एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया हैं जहां दुनियाभर के अनेकों वीडियो देखने को मिल जाते हैं जिनमें से कुछ वीडियो फूड से जुड़े हुए भी होते हैं। आजकल देखा जा रहा हैं कि लोग अपने मन के हिसाब से खाने में बदलाव करने लगे है जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। लेकिन इनमे कुछ फूड ऐसे होते हैं कि उन्हें देखकर ही मन अजीब हो जाता हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मोमो के साथ आइसक्रीम का कॉम्बिनेशन बनाकर रोल तैयार किया गया हैं। इस डिश को देखकर सभी एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इसकी ज़रूरत क्या थी? कुछ लोगों ने ये भी कह डाला है कि आइसक्रीम पर अत्याचार बंद कर दो।