वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल सफारी के दौरान कई सैलानी खुली हुई जीप में सैर कर रहे हैं। एक शख्स दूर खड़ी शेरनी को मोबाइल पर रिकॉर्ड कर रहा होता है। अगले ही पल कुछ ऐसा होता है, जिससे लोग खौफ में आ जाते हैं। वीडियो में कुछ पर्यटक जंगल सफारी का लुत्फ उठाते हुए जा रहे हैं, तभी अचानक सामने से एक शेरनी कूदकर उनकी गाड़ी में घुस जाती है और सीधा सैलानियों के ऊपर पहुंच जाती है। इसके बाद टूरिस्ट्स की जो हालत होती है, वो देखने लायक है। हालांकि शेरनी उन पर हमला नहीं करती। यूजर ने कैप्शन में लिखा है, New wildlife experience। महज 18 सेकंड के इस क्लिप को 54 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है जबकि 1.6 लाख से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं। यूज़र्स ने इस पर जमकर कमेंट भी किए हैं। कुछ यूज़र्स ने कहा कि शेरनी पालतू है तो वहीं कुछ लोगों ने माना कि वो वीडियो देखकर ही खौफ में आ गए।New wildlife experience 😬 pic.twitter.com/1J74oTKgWW
— OddIy Terrifying (@OTerrifying) November 8, 2022
















