न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्यार करने वाले कभी डरते नहीं... चलती बाइक पर रोमांस, वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो एक चलती कार में से रिकॉर्ड किया गया है। कार में बैठे शख्स को एक बाइक नजर आती है, जिस पर एक लड़का बाइक चला रहा होता है और एक लड़की भी उसके साथ बैठी होती है।

Posts by : Abhishek Sharma | Updated on: Thu, 27 Feb 2025 6:16:28

प्यार करने वाले कभी डरते नहीं... चलती बाइक पर रोमांस, वीडियो हुआ वायरल

यह अक्सर होता है कि लोग यात्रा करते समय कुछ ऐसा देख लेते हैं जो आमतौर पर नहीं होता, या फिर कुछ गलत होते हुए भी नजर आता है। ऐसे दृश्य या घटनाएँ लोग अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अगर वीडियो लोगों का ध्यान आकर्षित कर लेता है, तो वह वायरल हो जाता है। अब तक सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। जो वीडियो अच्छा लगता है, उसकी लोग तारीफ करते हैं, और जो गलत दिखता है, उसकी निंदा होती है। इस समय सोशल मीडिया पर निंदा होने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वीडियो एक चलती कार में से रिकॉर्ड किया गया है। कार में बैठे शख्स को एक बाइक नजर आती है, जिस पर एक लड़का बाइक चला रहा होता है और एक लड़की भी उसके साथ बैठी होती है। लेकिन उनका बैठने का तरीका सामान्य नहीं है। लड़का बाइक चला रहा है, और लड़की बाइक की टंकी पर उल्टे तरीके से बैठी हुई है, वह लड़के को गले लगाए हुए है। एक पैर सीट पर पीछे की तरफ रखा हुआ है, और दूसरा पैर हवा में लटक रहा है। इस तरह उनका रोमांस चलती बाइक पर जारी रहता है, और उन्हें यह बिल्कुल भी परवाह नहीं होती कि सड़क पर अन्य लोग, खासकर बच्चे, उन्हें इस तरह देख रहे होंगे।

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर @gharkekalesh नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देखा है और 2.5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, "कोई चप्पल निकाल के मारो इनको, छपरी निब्बा निब्बियां, सुबह-सुबह गुस्सा दिला दिया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इसका लाइसेंस रद्द करो।" तीसरे यूजर ने लिखा, "भाई, दिखाकर क्या साबित करना चाहते हैं ये लोग?" चौथे यूजर ने लिखा, "फुहड़ता चरम पर है।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया