Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रूस के हवाई हमलों के सायरन के बीच यूक्रेन के इस कपल ने रचाई शादी!

यूक्रेन का एक कपल सुर्ख़ियों में आ गया हैं जिसने हवाई हमलों के सायरन के बीच शादी रचाई हैं। अब इस समय इस कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 27 Feb 2022 7:40:44

रूस के हवाई हमलों के सायरन के बीच यूक्रेन के इस कपल ने रचाई शादी!

रूस ने यूक्रेन पर हमला किया हैं और लगातार यूक्रेन में धमाकों की आवाज आ रही हैं। हांलाकि इस हमले में यूक्रेन का आम नागरिक भी हथियार लेकर खड़ा हैं जो अपने देश की रक्षा में लगा हुआ हैं। इस बीच यूक्रेन का एक कपल सुर्ख़ियों में आ गया हैं जिसने हवाई हमलों के सायरन के बीच शादी रचाई हैं। अब इस समय इस कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कपल ने राजधानी कीव (Kyiv) में स्थित एक चर्च शादी की। शादी के बाद, यरीना और स्व्यातोस्लाव ने यूक्रेन की रक्षा में मदद करने के लिए डिफेंस सेंटर में जाने का फैसला किया।
जानकरी के अनुसार अक्टूबर, साल 2019 में दोनों की मुलाकात एक प्रदर्शन के दौरान हुई थी और अब दोनों ने यह सोचकर शादी कर ली कि ना जाने भविष्य में क्या हो जाए। उन्हें नहीं पता आगे यूक्रेन में क्या होने वाला है? इसी के चलते दोनों ने शादी कर ली। वहीं सीएनएन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, यरीना ने कहा कि हालात बहुत खराब हैं। हम अपनी जमीन के लिए लड़ने जा रहे हैं। हो सकता है कि हमारी मौत हो जाए लेकिन हम उससे पहले एक-दूसरे के हो जाना चाहते थे। आप सभी को बता दें कि यरीना और स्व्यातोस्लाव ने 6 मई, 2022 को शादी करने की योजना बनाई थी। हालाँकि रूस के हमले शुरू होने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार तड़के यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था, जिसके बाद यूक्रेन पर मिसाइलों से हमला हुआ और रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के इलाकों पर कब्जा करना शुरू किया और यूक्रेन अपनी सुरक्षा में इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology