पशुपालन रोजगार के एक बड़ा हिस्सा हैं जिसमें ज्यादातर लोग गायों को पालते है और उन्हें अच्छी खुराक देते है ताकि गाय अच्छा दूध दें और उन्हें मुनाफा ज्यादा हो। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां ज्यादा दूध देने के लिए गायो को अनोखा चश्मा पहनाया जा रहा हैं। यह मामला तुर्की का हैं जहाँ एक किसान ने अपनी गाय से ज्यादा दूध लेने के लिए तकनीक का सहारा लिया है। तो आइये जानते हैं आखिर चश्मा पहनाने से कैसे गाय ज्यादा दूध देने लगी।
![यहां ज्यादा दूध देने के लिए गायों को पहनाया जा रहा एक अनोखा चश्मा, जानें खासियत weird news,weird idea,virtual reality glasses to cow]()
तुर्की के अक्साराय शहर के रहने वाले किसान इज्जत कोकाक ने अपनी गाय को वर्चुअल रियलिटी वाले चश्में पहना दिए। अब गाय के आंखों के सामने खुले हरे भरे मैदान का सीन दिखाई देने लगा जिससे गाय को लगता है कि वो किसी बड़े मैदान में घास चर रही है। मगर असलियत में ऐसा नहीं है किसान उनको अपने घर के पास ही खूंटे में बांध कर रखता है। इस तकनीक का फायदा जब दूसरे किसानों को पता चला तो उन्होंने भी इसको अपनाया। एक अध्ययन में भी सामने आया है कि जब गाय-भैंस को हरे भरे मैदान दिखाई देते हैं तो वो औसत से ज्यादा दूध भी देती हैं।
![यहां ज्यादा दूध देने के लिए गायों को पहनाया जा रहा एक अनोखा चश्मा, जानें खासियत weird news,weird idea,virtual reality glasses to cow]()
किसान के अनुसार, उन्हें गाय की आंखों पर VR चश्में लगाने का बहुत लाभ हुआ है। इससे उनका दूध उत्पादन बढ़ा है। किसान ने बताया कि गाय जहां रोज 22 लीटर दूध देती थी वहीं अब 27 लीटर दूध देती है। पशुओं को VR चश्मों के जरिए एक हरा भरा मैदान दिखाई देता है और जिसे देखकर उन्हें किसी मैदान में घास चरने जैसा अनुभव होता है और ये अपने दूध को और बढ़ा देती हैं। इस तरह के प्रयोग आस-पास के किसान भी अपने गाय-भैंस के साथ कर रहे हैं और उन्हें इसका बहुत ज्यादा लाभ मिल रहा है। दूध का उत्पादन ज्यादा होने से उनकी कमाई भी बढ़ गई है।