दुबई के रेगिस्तान में शेफ ने कढ़ाई चढ़ाकर तल दिए स्नैक्स, 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है ये वीडियो
तुर्की के शेफ बुराक ओज़्देमिर अपने अजीबोगरीब कुकिंग स्किल्स के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। हाल ही में उनका शेयर हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा हैं।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 11 Nov 2021 6:00:02
तुर्की के शेफ बुराक ओज़्देमिर (Turkish chef Burak Ozdemir) अपने अजीबोगरीब कुकिंग स्किल्स के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। हाल ही में उनका शेयर हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो को अब तक 54 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।
इस वायरल वीडियो में शेफ बुराक दुबई के रेगिस्तान में एक बड़ी-सी कड़ाही में फ्रायम्स पकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में शेफ बड़ी-बड़ी ईंटों के ऊपर एक बड़ी-सी कड़ाही लगाते हुए नजर आते हैं। इसके बाद उसे गर्म करने के लिए नीचे लकड़ियों का ढेर लगाते हैं। फिर कड़ाही में ढेर सारा तेल डालकर दोस्तों की मदद से उसमें रंग-बिरंगे फ्राइम्स पकाते हैं।