सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो सभी को हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हैं जो बाघों से घिरे कुत्ता का हैं। वीडियो में एक कुत्ता 5 बाघों से घिरा हुआ हैं जिसमें कुत्ता भागने की बजाय उनका सामना करता हैं। इस वीडियो को देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह वीडियो yournaturegram नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से 12 अक्टूबर को शेयर किया गया था, जिसे खबर लिखे जाने तक 20 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।














