न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने किसान माता-पिता को दी गई शख्स की यह अनोखी श्रद्धांजलि ला देगी आपकी आंखों में आंसू!

शख्स ने आपने माता-पिता की ऐसी तस्वीर बनाई जिसे देखने वाले देखते ही रह गए। यह तस्वीर किसी कागज या कपड़े पर नहीं बल्कि जमीन पर उकेरी गई रही जिसे केवल आसमान से या ड्रोन के लेंस से ही देखा जा सकता है। मामला चिंतलूर गांव का हैं जहां हरे-भरे धान के खेतों के ऊपर जैसे ही एक ड्रोन उड़ता है, एक पगड़ी वाले पुरुष और बिंदी और आभूषण वाली महिला की तस्‍वीर दिखाई देती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Sep 2022 5:20:04

अपने किसान माता-पिता को दी गई शख्स की यह अनोखी श्रद्धांजलि ला देगी आपकी आंखों में आंसू!

अपनों के इस दुनिया से जाने के बाद लोग उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं और इसके लिए सभी का अपना-अपना अंदाज होता हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक बेटे का अपने किसान माता-पिता को श्रद्धांजलि देने का अनोखा अंदाज बहुत पसंद किया जा रहा हैं। यह नजारा इतना मार्मिक हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे! यहां शख्स ने आपने माता-पिता की ऐसी तस्वीर बनाई जिसे देखने वाले देखते ही रह गए। यह तस्वीर किसी कागज या कपड़े पर नहीं बल्कि जमीन पर उकेरी गई रही जिसे केवल आसमान से या ड्रोन के लेंस से ही देखा जा सकता है। मामला चिंतलूर गांव का हैं जहां हरे-भरे धान के खेतों के ऊपर जैसे ही एक ड्रोन उड़ता है, एक पगड़ी वाले पुरुष और बिंदी और आभूषण वाली महिला की तस्‍वीर दिखाई देती है।

मिली जानकारी के तहत निजामाबाद से 35 किमी दूर एक गांव में रहने वाले किसान गंगाराम चिन्नी कृष्णुडु ने अपनी खेतीहर जमीन की फसल पर अपने माता-पिता की तस्‍वीर उतार दी है। वहीं इसके लिए उन्‍होंने तीन प्रकार के धान के बीजों का उपयोग किया है। उनका कहना है मेरे माता-पिता का 21 साल पहले निधन हो गया था और उन्होंने मुझे छठी कक्षा तक पढ़ाया और यह उन्हें याद करने और दुनिया को दिखाने का मेरा तरीका है। चिन्नी कृष्णुडु बताते हैं क‍ि ''इसे बनाने में बहुत मेहनत लगी और इसके ल‍िए जुनून की जरूरत थी। मैंने इसके ल‍िए एक चित्रकार को काम पर रखा और उसे अपने माता-पिता की एक तस्वीर दी। फिर उसने लाइनें बनाने के लिए रस्सियाँ खरीदी।''

इसी के साथ आगे चिन्नी कृष्णुडु ने बताया क‍ि पहले उन्होंने बंगारू गुलाबी, पंचरत्न, चिंतालुरू सन्नालू वैराइटी के धान के पौधे तैयार किए। उसके बाद उन्होंने माता-पिता का चित्र बनाया और उस पर धान की रोपाई की। जैसे-जैसे पौधे बड़े होते गए माता-पिता का चित्र साफ नजर आने लगा। वीडियो और ड्रोन के जरिए उन्होंने इस खेत की तस्वीर ली।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल