अपनी लंबाई की वजह से दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली 19 साल की मैकी क्यूरिन अब सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं। उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। जिनके साथ वह बॉडी पॉजिटिविटी से जुड़े मैसेज शेयर करती रहती हैं। पिछले दो सालों में टिकटॉक पर मैकी की फॉलोअर्स की संख्या 20 लाख तक पहुंच गई है। द सन से बातचीत में मैकी ने कहा कि उन्होंने मजाक में टिकटॉक पेज को शुरू किया था। लेकिन उनके एक वीडियो पर 36.1 मिलियन व्यूज आ गए। जिसके बाद उन्होंने इसका इस्तेमाल सीरियसली शुरू कर दिया।
मैकी ने कहा, 'जब मेरा वीडियो वायरल हुआ, तो मेरी फैमिली ने मुझे अपनी लंबाई और एक्सपीरियंस के बारे में पोस्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया। पोस्ट के जरिए मैंने सेल्फ लव और सेल्फ एक्सेप्टेंस सीखा। मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि लंबा होना बुरा नहीं है, जैसा कि लोग सोचते हैं।'














